फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   भरवारी में इस बार 12 वार्डों पर ही होगा चुनाव

भरवारी में इस बार 12 वार्डों पर ही होगा चुनाव

Tue, 17 Oct 2017 01:22 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
भरवारी में इस बार 12 वार्डों पर ही होगा चुनाव
भरवारी में इस बार 12 वार्डों में ही होगा चुनाव
विज्ञापन

आयोग के निर्देश पर जारी की गई आरक्षण सूची
नगर पालिका परिषद के नए परिसीमन पर लगी रोक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
नगर पालिका परिषद भरवारी में इस दफा सिर्फ 12 वार्डों पर ही निकाय चुनाव कराया जाएगा। सोमवार को शासन ने नए परिसीमन पर रोक लगाते हुए पुराने आधार पर सभी वार्डों का आरक्षण जारी कर दिया है। इसे लेकर मंगलवार को दिन भर सियासी हलचल मची रही।
भरवारी नगर पंचायत को पिछले महीने नगर पालिका परिषद का दर्जा देकर सीमा विस्तार का निर्देश दिया था। इसके लिए नगर के पड़ोसी गांवों को जोड़कर 25 वार्ड बनाए गए थे। माना जा रहा था कि इस दफा ही इन सभी वार्डों में निकाय चुनाव होगा। इसे लेकर इलाकाई ग्रामीणों में काफी उत्सुकता थी। दूसरी तरफ प्रभावित गांवों के ग्राम प्रधान नए परिसीमन से खफा थे। इसी बीच रविवार को शासन ने 28 सितम्बर 17 को जारी वार्डों के परिसीमन पर रोक लगाकर सियासी हलचल तेज कर दी। प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी निर्देश के तहत भरवारी में इस बार तीन मई 2017 के परिसीमन को आधार मानकर सिर्फ 12 वार्डों में ही निकाय चुनाव कराया जाएगा। इसके तहत शासन ने वार्डों का आरक्षण भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जारी वार्डों की आरक्षण सूची
वार्ड सं नाम आरक्षण
01 नेतानगर अनुसूचित जाति
02 किदवई नगर अनुसूचित महिला
03 गौरा पिछड़ा वर्ग महिला
04 गांधीनगर पिछड़ा वर्ग
05 नेतानगर महिला
06 नेहरूनगर अनारक्षित
07 रामनगर अनारक्षित
08 धनवंतरीनगर महिला
09 मौलाना आजादनगर पिछड़ा वर्ग
10 इंद्रानगर अनारक्षित
11 शाहगंज अनारक्षित
12 नयानगर अनारक्षित


क्या कहते हैं अधिकारी
नए परिसीमन के तहत निकाय चुनाव कराने में आने वाली सम्भावित दिक्कतों को देखते हुए शासन ने स्थगन आदेश जारी किया है। शासकीय निर्देश पर पुराने परिसीमन के आधार पर 12 वार्डों में ही इस बार चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष कुमार वर्मा-डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed