{"_id":"598f5e324f1c1be87e8b4a52","slug":"131502567986-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाकर युवक ने दी जान
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहर खाकर युवक ने दी जान
पारिवारिक कलह से आजिज आकर खुदकुशी करने की चर्चा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोतवाली के रेवरिया पर गांव में शनिवार शाम युवक ने जहर खाकर जान दे दी। चर्चा है कि पारिवारिक कलह से आजिज आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। परिजनों ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
मंझनपुर कोतवाली के रेवरिया पर निवासी बच्ची लाल (20) पुत्र रामबली दो दिन से गुमसुम रहता था। शनिवार दोपहर खाना-पीना करने के बाद वह कमरे में गया और घर में रखी कीटनाशक दवा निगल लिया। थोड़ी देर बाद अचानक युवक की हालत बिगड़ती देख घर-परिवार के लोग आनन-फानन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। युवक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। युवक के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम शव गांव ले जाने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।