फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   13 positive, including court staff, 24,123 got the vaccine

न्यायलयकर्मी समेत 13 पॉजिटिव, 24,123 ने लगवाया टीका

Sat, 22 Jan 2022 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
13 positive, including court staff, 24,123 got the vaccine
13 positive, including court staff, 24,123 got the vaccine
जिले में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इसके बाद भी लोग कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी करने में लगे हैं। शनिवार की रिपोर्ट में जिले में 13 लोग पॉजिटिव मिले। इसके साथ सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 59 हो गई। वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले भर के 24 हजार से ज्यादा लोगों ने सुरक्षा का टीका लगवाया।
विज्ञापन

ऑटो-टेंपो व अन्य सवारी वाहनों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। इससे संक्रमण की रफ्तार और बढ़ रही है। जिला सर्विलंस अधिकारी डॉ.यश अग्रवाल ने बतायरा कि शनिवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में शिविर लगाकर 2088 संदिग्धों की कोविड जांच की गई।
विज्ञापन

इनमें से 13 लोग पॉजिटिव निकले। संक्रमितों एक न्यायालय कर्मी भी है। इस तरह से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। इनमें से सात मरीज विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि, 52 मरीज होम आइसोलट हैं। दूसरी तरफ कोरोना से बचाव के लिए आयोजित शिविरों में जिले भर के 24,123 लोगों ने सुरक्षा का टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका लगवाने वालों में 3357 किशोरों के साथ ही 18 साल से ऊपर वाले 20,340 लोग शामिल हैं। इनमें से 12,704 लोगों ने द्वितीय डोज लगवाई है। जबकि 426 लोगों को बुस्टर डोज लगाई गई है।

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण पटेल ने आरआर टीम-16 होम आइसोलेट मरीजों के घर भेजे। शनिवार को डॉ. अरुण केसरवानी की अगुवाई में टीम ने पीडब्ल्यूडी कॉलोनी पहुंच संक्रमितों का ऑक्सीजन लेवल, पल्स, और तापमान चेक किया। इसके बाद टीम ने गांधीनगर व जिला जेल पहुंचकर संक्रमितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस टीम में डॉ. अलीमा, रूपा देवी, नीरज जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed