फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   13 officers and employees including BSA and District Agricultural Defense Officer absent, salary stopped

Kaushambi News: बीएसए व जिला कृषि रक्षा अधिकारी समेत 13 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित, रोका वेतन

Wed, 29 May 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 29 May 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
13 officers and employees including BSA and District Agricultural Defense Officer absent, salary stopped
बीएसए कार्यालय में निरीक्षण करते सीडीओ। संवाद
सीडीओ के आकस्मिक निरीक्षण में मंगलवार को बीएसए व जिला कृषि रक्षा अधिकारी समेत 13 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी लोगों से जवाब तलब किया। साथ ही अनुपस्थित दिवस का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ के लगातार औचक निरीक्षण के बावजूद अधिकारी-कर्मचारी समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सुबह 10:10 बजे सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने उप कृषि निदेशक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। डीडी व जिला कृषि अधिकारी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान ही 15 मिनट बाद पहुंचे दोनों अफसरों ने बताया कि सीलिंग कराने कोखराज गए थे।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह यादव, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मंझनपुर सुरुचि विश्वकर्मा अनुपस्थित पाई गईं। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने पर कार्यालय के प्रधान सहायक कैलाश नाथ पांडेय, वरिष्ठ सहायक नीरज तिवारी, सर्वेश कुमार, सोनू पांडेय, बृजेश कुमार राव, सीमा पांडेय,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गीता देवी व पंकज कुमार भी गैरहाजिर मिले। जबकि, कनिष्ठ सहायक अजय कुमार व मुकेश कुमार 10ः20 बजे कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सीडीओ ने सुबह 10:05 बजे बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, जिला समन्वयक धर्मेंद्र कुमार व वीरेंद्र कुमार गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने ड्यूटी से गैरहाजिर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed