{"_id":"5f74eae58ebc3e9b9774fd08","slug":"13-new-covid-positive-case-15-recovered-kaushambi-news-ald287719856","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 मिले कोरोना पॉजिटिव, 15 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 मिले कोरोना पॉजिटिव, 15 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
13 new covid positive case, 15 recovered
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। बुधवार को भी जिले में 13 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आने वालों को चिंहित करने में जुट गई। अच्छी बात ये रही कि 15 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ ही जिले का रिकवरी रेट बढक़र 90 39 प्रतिशत हो गया है।
सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को भी जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 1572 लोगों की कोविड जांच कराई गई। इनमें 1070 का एंटीजेट टेस्ट हुआ। जबकि 502 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर लैब भेजा गया। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 13 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इनमें मूरतगंज और मंझनपुर क्षेत्र के चार-चार, कड़ा के दो तथा सिराथू,नेवादा और कनैली इलाके के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराई जा रही है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक मिले 1511 संक्रमितों में 1365 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 21 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिल्हाल 125 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
मुजाहिदपुर में डॉक्टरों की टीम ने डेंगू की जांच को लिए गए 28 सैंपल
मंझनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में बुखार से हो रही लगातार मौतों के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। डीएम अमित कुमार सिंह ने बुधवार को नगर पालिका भरवारी के ईओ को क्षेत्र की साफ-सफाई, ब्लीचिंग का छिडक़ाव कराने और सीएमओ को ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएमओ ने डॉक्टरों की टीम गांव भेजकर 28 मरीजों का नमूना लेकर डेंगू की जांच के लिए प्रयागराज स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया।