फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   1236 farmers divided into 42.24 million compensation

1236 किसानों में बंटा 42.24 लाख का मुआवजा

Fri, 01 May 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 01 May 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
1236 farmers divided into 42.24 million compensation
मंझनपुर। मौसम की मार से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा किसानों को बांटा जाने लगा है। गांव-गांव शिविर लगाकर प्रभावित अन्नदाताओं को राहतराशि बांटी जा रही है। बृहस्पतिवार को भी चायल, मंझनपुर और सिराथू तहसील के 12 गांवों के 1236 किसानों में 42.24 लाख रुपये की राहतराशि बांटी गई। डीएम राजमणि यादव ने बताया कि शुक्रवार को भी 6 गांवों के 562 किसानों को मुआवजा बांटा जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि बेमौसम की बारिश से कौशाम्बी के 1.50 लाख किसानों की गेंहू, सरसों, चना, आलू समेत सभी फसलें बर्बाद हो गई थी। प्रशासनिक सर्वे के मुताबिक ही जिले में 71 करोड़ रुपये की फसलों का नुकसान हुआ है। पर, अब तक शासन की ओर से सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये की मुआवजा बांटने के लिए प्रशासन को मिला है। इस धनराशि को प्रभावित किसानों को बांटने का काम गांव-गांव शिविर लगाकर किया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी सिराथ तहसील के सेहिया आमद करारी गांव के 242 किसानों में 7.85 लाख, संजेठी आमद करारी के 36 किसानों में 88 हजार, दोगापुर के 76 किसानों में 2.87 लाख, लोहापुर गांव के 15 किसानों में 47 हजार रुपये का चेक बांटा गया। चायल के नौगीरा गांव के 183 किसानों में 4.30 लाख, पहाड़पुर के 100 किसानों में 2.78 लाख, चक मोइनुद्दीनपुर गांव के 29 किसानों में 69 हजार, आलमपुर गांव के 99 किसानों में 6.69 लाख, बलिकरनपुर गांव के 154 किसानों में 5.25 लाख रुपये, मंझनपुर तहसील के मढी गांव के 179 किसानों में 6.59 लाख, कपखारा गांव के 23 किसानों में 86 हजार, मुस्तफाबाद कोरांव के 100 किसानों में 2.98 लाख रुपये का मुआवजा बांटा गया है। डीएम राजमणि यादव ने बताया कि शुक्रवार को चायल तहसील के इब्राहीमपुर तुला, मोहनापुर, गंगतरी, पट्टी नरहर, मंझनपुर के धवाड़ा, सिराथू के छेरहा गांव में राहतराशि का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम की मार से बर्बाद हुई फसलों से किसान कराह रहे हैं। उन्हें शासन की ओर से मिलने वाली इमदाद का ही सहारा है। गांव में कैंप भी लग रहे हैं। किसानों को राहतराशि बांटी जा रही है। पर, राहतशिविर लगने के बाद भी तमाम किसानों मुआवजे का चेक पाने से वंचित हैं। इन किसानों का आरोप है कि सर्वे और प्रभावित किसानों की सूची बनाने में लेखपाल और राजस्व कर्मचारियों ने मनमानी की है। यही कारण है कि सूची से तमाम ऐसे किसानों के नाम गायब हैं। जिनकी सारी फसल मौसम की मार में तबाह हो चुकी है।


देखें तो बृहस्पतिवार को मंझनपुर तहसील के मढ़ी गांव में कैंप लगाकर प्रभावित किसानों को राहतराशि बांटी गई। एसडीएम ने बताया कि इस गांव के 179 किसानों के बीच 6.59 लाख रुपये के चेक बांटे गए हैं। पर, गांव की शंकुतला देवी, दयाशंकरी, हृदय नारायण, मंगला प्रसाद, हनुमान प्रसाद, विपिन कुमार, रामप्रसाद, गेंदीदेवी, कुंती देवी, सुखदेईया, दयाशंकर, रामधीरज आदि 17 किसानों को शिविर से मायूस लौटना पड़ा। इन किसानों ने बताया कि बेमौसम की बारिश में गिरकर उनकी भी सारी फसल बर्बाद हो चुकी है। मड़ाई में एक चौथाई से भी कम पैदावार हुई थी। पर, पीड़ित किसानों की सूची में उनका नाम ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed