{"_id":"5cacf564bdec22140c42cc3a","slug":"121554838884-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को पीटा
पीड़िता ने पति सहित चार के खिलाफ एसपी को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रयागराज में ब्याही दोआबा की एक बेटी की दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने पिटाई कर दी। पति ने तीन दफा तलाक कहकर रिश्ता तोड़ने के साथ ही उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मंगलवार को आरोपी पति सहित चार के खिलाफ एसपी को तहरीर दी है।
चायल निवासी एक महिला ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह करेली (प्रयागराज) निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मंाग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो चार दिन पहले ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद पति ने तलाक, तलाक, तलाक कहकर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
--
दहेज उत्पीड़न में चार पर एफआईआर
मंझनपुर। कोखराज के शहजादपुर गांव की माला देवी पत्नी सत्यम ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन उसे परेशान कर रहे हैं। पंचायत के बाद भी ससुरालियों के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सत्यम, ससुर रामप्रकाश, सास सुमन व देवर शिवम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।