फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पुरानी रंजिश में मारपीट दो जख्मी, आठ पर रिपोर्ट

पुरानी रंजिश में मारपीट दो जख्मी, आठ पर रिपोर्ट

Tue, 19 Feb 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में मारपीट दो जख्मी, आठ पर रिपोर्ट
पिटाई मामले में आठ लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

एसपी और कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज की है। एक मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ तो दूसरा एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर।
करारी कोतवाली के सालेपुर गांव की रहने वाली परवीन पत्नी असलम का कहना है कि रंजिश को लेकर गांव के इसराइल, इब्राहिम, मोहम्मद अली, लड्डन आदि ने उसके साथ 15 फरवरी को मारपीट की थी। शिकायत करारी कोतवाली में की गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। इस पर परवीन ने एसपी से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर करारी कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसी तरह सैनी कोतवाली के छोटका अटसराय निवासी मोहम्मद असलम का कहना है कि 16 अक्तूबर 2018 को वह डोरमा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भराने गया था। इसी दौरान वहां मोलवीपुर के संदीप सोनकर, आकाश, भड़भड़ी और अटसराय के सचिन केसरवानी आदि ने उसके साथ मारपीट की। इनके तीन-चार अन्य लोग भी थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। इस पर असलम ने अदालत की शरण की। अदालत के आदेश पर सैनी कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

---------
मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर लगाया सवा लाख का चूना
शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के गोविंदपुर गोरियों गांव में शातिरों ने एक महिला के जमीन पर मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर सवा लाख ठग लिए। न तो टावर लगा और न ही पैसा वापस किया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के गोविंदपुर गोरियों गांव में रहने वाली नीलम शाक्या पुत्री सूबेदार का कहना है कि एक साल पहले उससे पूरामुफ्ती के मर्दानपुर निवासी प्रेमचंद्र व सच्चिदानंद मिले थे। उन लोगों ने उसकी जमीन पर मोबाइल टावर लगवाने का आश्वासन दिया था। नीलम का कहना है कि प्रेमचंद्र आदि ने उससे साल भर पहले एक लाख 20 हजार लिए। इसके बाद अब तक टावर नहीं लगा। नीलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अब पैसा मांगने पर आरोपित उसे जाने से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले की शिकायत एसपी से की गई थी। एसपी के निर्देश पर पूरामुफ्ती पुलिस ने प्रेमचंद्र और सच्चिदानंद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed