फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चेयरमैन की तलाश में दी जा रही दबिश

चेयरमैन की तलाश में दी जा रही दबिश

Sun, 19 Aug 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन की तलाश में दी जा रही दबिश
मंझनपुर। नगर पंचायत मंझनपुर के चेयरमैन की तलाश में पुलिस ने जोर लगा दिया है। तीन दिनों से लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। हालांकि अभी तक वह पकड़े नहीं जा सके हैं। पुलिस अब उन्हें हाईकोर्ट के इर्द-गिर्द दबोचने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


मंझनपुर चेयरमैन महताब आलम के खिलाफ ईओ अंकिता पटेल ने करीब तीन मामले नगर कोतवाली में दर्ज कराए हैं। लगभग 20 दिन पहले दर्ज हुआ तीसरा मामला कुछ ज्यादा ही संगीन है। इस केस के लिखे जाने के बाद पुलिस ने चेयरमैन की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। मंझनपुर सीओ सच्चिदानंद पाठक ने बताया कि तीन दिन के बीच उनके घर पर कई बार दबिश दी जा चुकी है। आरोपी सभासद शकील के घर पर भी छापा मारा गया है। सभी आरोपियों की तलाश में अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। पर, कोई भी पकड़ा नहीं जा सका। सीओ के मुताबिक चेयरमैन हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे लेने की फिराक में हैं। इसकी भनक लगते ही पुलिस चौकन्ना हो गई है। चेयरमैन व उनके करीबियों तथा परिजनों का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया गया है। पुलिस हाईकोर्ट के इर्द-गिर्द भी नजर रख रही है। वहां से भी चेयरमैन को उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed