फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सवा साल के भीतर बिजली बिल में 30 हजार की बढ़ोतरी

सवा साल के भीतर बिजली बिल में 30 हजार की बढ़ोतरी

Wed, 18 Oct 2017 08:46 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
सवा साल के भीतर बिजली बिल में 30 हजार की बढ़ोतरी
सवा साल के भीतर बिजली बिल में 30 हजार की बढ़ोतरी
विज्ञापन

मीटर रीडिंग के नाम पर खेल कर रहे ठेकेदार के कर्मचारी
बिल ठीक कराने के लिए उपभोक्ता से ऐंठे 15 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
करारी।
स्थानीय कस्बे के गड़हीपर मोहल्ला निवासी एक महिला उपभोक्ता का बिल सवा साल के भीतर तीस हजार बढ़ गया। मीटर रीडर ने बिल सही कराने के नाम पर उपभोक्ता से 15 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। मामले की शिकायत उपभोक्ता ने उपकेंद्र के जेई से कर दी है।
नगर पंचायत के गड़हीपर मोहल्ला निवासी नफीस फात्मा पत्नी नौसाद ने बिजली विभाग से घरेलू कनेक्शन ले रखा है। उपभोक्ता का बिल जून 2016 में 14 हजार रुपए था। इसके बाद प्रत्येक डेढ़ माह की रीडिंग के दौरान उपभोक्ता का बिल बढ़ता चला जा रहा है। सवा साल के भी भीतर बिल 69 हजार रुपये पहुंच गया। उपभोक्ता की मानें तो सितंबर माह में रीडिंग के दौरान रीडर ने 39 हजार रुपये का बिल निकाला। डेढ़ माह बाद अक्तूबर में रीडिंग कर 69 हजार रुपये का बिल पकड़ा दिया। यहां पर सवाल यह उठता है कि मीटर तेज भाग भाग रहा है रीडर उसे भगा रहे हैं। बहरहाल मामले की शिकायत पीड़ित उपभोक्ता ने विद्युत उपकेंद्र करारी में की है। फिलहाल उपभोक्ता को शिकायत के बाद भी राहत नहीं मिली है। जेई विनम्र पटेल ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। उनका कहना है शिकायत मिलने पर गड़बड़ी दुरुस्त कराने के साथ ही दोषी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




चारों भाइयों का मिलन देख भर आईं आंखें
भरत मिलाप के साथ करारी का तीन दिवसीय मेला सम्पन्न
कलात्मक चौकियों , झांकियों और बिजली की आकर्षक सजावट से सराबोर रहा कस्बा
अमर उजाला ब्यूरो
करारी।
नगर पंचायत करारी का तीन दिवसीय मेला मंगलवार की रात हुए भरत मिलाप के साथ संपन्न हो गया। भरत मिलाप के अलाप के अलावा निकाली गई कई चौकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। मेले में बच्चों ने झूला तो युवाओं ने चौराहे पर आयोजित नर्तकियों का डांस का भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को करारी मेले का आखिरी दिन था। इस दिन कस्बे के सोनारन टोला में निर्धारित स्थल पर भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भरत मिलाप देखने के लिए कस्बाइयों के साथ ही इलाकाई ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। इसके बाद भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। मेले में शिव तांडव व काली मां की चौकी दर्शकों के आकर्षण केंद्र रही। रात भर मेले में बच्चे झूले का आनंद लेते रहे तो युवाओं का आकर्षण चौराहे पर हो रहे नर्तकियों के नृत्य पर रहा। मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला व रामलीला कमेटी के लोगों व स्थानीय पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मेला कमेटी अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने कमेटी के सदस्यों व कस्बाइयों के सहयोग पर आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed