फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   12 devotees from Delhi and Kanpur injured, eight serious in collision of cars

Kaushambi News: कारों की भिड़ंत में दिल्ली व कानपुर के 12 श्रद्धालु जख्मी, आठ गंभीर

Sat, 15 Feb 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 15 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
12 devotees from Delhi and Kanpur injured, eight serious in collision of cars
सैनी के त्रिलोकपुर के समीप हादसे के बाद जुटी भीड़। संवाद
सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव के समीप शनिवार सुबह करीब छह बजे नेशनल हाईवे पर टायर पंचर होने से क्रेटा गाड़ी में मारुति वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रयागराज महाकुंभ से संगम स्नान कर लौट रहे दोनों गाड़ियों पर सवार 12 श्रद्धालु जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया। आठ लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नई दिल्ली के पालमगांव थाना अंतर्गत राजनगर पार्ट-2 पालन कालोनी निवासी सन्नी क्रेटा कार से परिवार के साथ प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र गए थे। सन्नी ने बताया कि शनिवार की सुबह संगम स्नान के बाद वह नई दिल्ली के लिए निकले थे। त्रिलोकपुर गांव के समीप वह जैसे ही पहुंचे थे, तभी गाड़ी का अगला टायर पंचर हो गया। इस वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस बीच पीछे से आ रही मारुति वैन ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में सन्नी, उनकी पत्नी सुनेहा, पिता हरिराम के अलावा परिवार की बबली देवी, हरनेम सिंह और वैन सवार कानपुर के नवाबगंज थाना के खेऊरा निवासी हर्ष त्रिपाठी, भाई अंश, बहन साक्षी, मां सरिता के अलावा राजकुमारी व शिवकुमारी जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हरीराम, सुनेहा, बबली, हर्ष त्रिपाठी, अंश त्रिपाठी, साक्षी, राजकुमारी व सरिता को मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। सैनी कोतवाल के मुताबिक सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाए। दोनों कार सवारों के परिवारीजनों को घटना के बारे में सूचित किया गया है।
-----------
हादसे में महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के सात श्रद्धालु जख्मी
सरायअकिल कोतवाली के सरैया पुल के समीप शनिवार सुबह कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के सात श्रद्धालु मामूली रूप से जख्मी हुए। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया।
छत्तीसगढ़ प्रांत के दुर्ग जनपद के विजय नगर निवासी श्रद्धालु राहुल देशमुख अपनी कार से प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र जा रहे थे। उनकी कार में सात लोग सवार थे। इसी दौरान मंझनपुर के नया नगर मोहल्ला निवासी नसीम अपनी कार से पुरखास जा रहे थे। सरैया पुल पर दोनों कारों के बीच भिड़ंत हो गई। कार सवार श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। जबकि, कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना के बाद घटना स्थल पर आई पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद थाने लाकर उन्हें भोजन कराया। इसके बाद दूसरे वाहन की व्यवस्था कर प्रयागराज भेज दिया।
-----------
नहर में गिरी कार, बचे सवार


कड़ाधाम के कोरियो गांव के समीप नहर पुलिया में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। कोरियो निवासी वितेंद्र सिंह शुक्रवार को अपने साथी बब्बू के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे घर वापस लौटते समय वह जैसे ही गांव के बाहर नहर पुलिया पार करने लगे।
तभी चहारदीवारी टूटी होने की वजह से उनकी कार नहर में पलट गई। किसी तरह दोनों नहर से बाहर निकल कर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को नहर से और बाहर निकलवाया। इसके बाद मामूली रूप से चोटिल हुए वितेंद्र बब्बू कार लेकर घर चले गए।
----------
स्कूली बस से भिड़ी श्रद्धालुओं की कार
चरवा के साझिया मोड़ के समीप शनिवार सुबह स्कूली बस से श्रद्धालुओं की कार की भिड़ गई। हादसे में कार सवार श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। उधर से गुजर रहे डीएम मधुसूदन हुल्गी ने श्रद्धालुओं का हाल चाल लेकर उन्हें संगम स्नान के लिए रवाना किया। लखनऊ निवासी कार चालक संदीप कुमार तीन महिलाओं समेत कुल पांच श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज कुंभ मेला जा रहे थे।

चरवा के पूरे साझिया मोड़ के समीप झपकी लगने से कार की छात्रों लेने जा रही स्कूल बस से भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि कोई भी हताहत नहीं हुआ। कस्बे के लोगों ने श्रद्धालुओं को जलपान के बाद उन्हें कुंभ मेला क्षेत्र के लिए रवाना किया।

सैनी के त्रिलोकपुर के समीप हादसे के बाद जुटी भीड़।  संवाद

सैनी के त्रिलोकपुर के समीप हादसे के बाद जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed