फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   1196 public representatives will vote for Prayagraj-Kaushambi MLC today

प्रयागराज-कौशांबी एमएलसी के लिए आज मतदान करेंगे 1196 जनप्रतिनिधि

Sat, 09 Apr 2022 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
1196 public representatives will vote for Prayagraj-Kaushambi MLC today
मंझनपुर। प्रयागराज-कौशांबी एमएलसी पद के लिए शनिवार को जिले के 1196 जनप्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान निष्पक्ष व सकुशल कराने के लिए पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने सख्त चौकसी की है। जिले को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा दो पाल्टून सीपीएमएफ को सुरक्षा के लिए लगाया है। हर पोलिंग बूथ पर एक दरोगा, एक हेडमोहर्रिर, दो महिला व दो पुरुष आरक्षी की तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन के अफसर भ्रमणशील रहकर चुनाव की गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया जिले के सभी आठ मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी है। चुनाव में भाजपा व सपा के अलावा तीन निर्दल प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। नेवादा विकास खंड के मतदाताओं को वोट डालने के लिए अमिरसा स्थित कॉलेज में मतदान केंद्र बनाया गया है। इसी तरह सिराथू विकास खंड के लिए सैनी स्थित एसएवी इंटर कॉलेज व मंझनपुर विकास खंड के लिए ओसा स्थित दुर्गा देवी इंटर कॉलेज को मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा कौशाम्बी, चायल, कड़ा, मूरतगंज व सरसवां के मतदाता ब्लॉक मुख्यालय में ही वोट डालेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया हर मतदान केंद्र में एक दरोगा, एक एचसीपी व चार सिपाही को लगाया गया है। इसके अलावा दो पाल्टून सीपीएमएफ भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed