{"_id":"5c6c55a4bdec22737672884d","slug":"11550603684-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजवी कप पर हरियाणा का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजवी कप पर हरियाणा का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नं-13
रिजवी कप पर हरियाणा का कब्जा
एकतरफा मुकाबले में झांसी को दी करारी शिकस्त
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। करारी में चल रहे आकिब एवं साकिब रिजवी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता रिजवी कप का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। इसमें झांसी और हरियाणा की टीम मैदान में थी। हरियाणा की टीम ने झांसी को छह विकेट से शिकस्त देकर चौथी बार चैंपियन रही। विजेता टीम को मुख्य अतिथि एसपी प्रदीप गुप्ता एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर प्रिंस रियासत अली ने पुरस्कृत किया।
हरियाणा ने टॉस जीतकर झांसी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झांसी की शुरुआत खराब रही। झांसी ने शुरुआती चार विकेट 18 रन पर ही गवां दिए। इसके बाद अक्षय और देवेंद्र के अर्द्ध शतकों के बावजूद झांसी टीम 34 वें ओवर में 134 रन पर ही सिमट गई। जवाब में हरियाणा ने 22 वें ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें जयंत ने 49 रनों का योगदान दिया। इसी के साथ हरियाणा लगातार चौथी बार विजेता रही। मैच के हीरो हरियाणा के मोंटी मैन ऑफ द मैच रहे। बेस्ट बैट्समैन हरियाणा के अखिल कोहर को चुना गया। इन्हें रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन ने पुरस्कृत किया। बेस्ट गेंदबाज झांसी के मुदस्सर खान को चुना गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे हरियाणा के जयंत लखन को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इसके बाद एसपी ने विजेता टीम को बधाई दी और उपविजेता टीम को प्रयास करने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के डायरेक्टर प्रो. निर्विकार कटियार, रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय, कौशाम्बी क्रिकेट एसोसिएशन के कोच परवेज आलम, अंसार अली, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
-------
बाजार गया किशोर लापता, दी तहरीर
चायल। पूरामुफ्ती के गोविंदपुर तेवारा गांव निवासी राजाराम विश्वकर्मा कारपेंटर है। शुक्रवार दोपहर उसका करीब 17 वर्षीय बेटा गोलू सल्लाहपुर बाजार सामान खरीदने के लिए गया था। इसी दौरान वह लापता हो गया। देर रात तक वापस घर न लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद सुराग न लगने पर परिजनों ने मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
--------
सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर
चायल। पिपरी के चायल कस्बा निवासी मो. अमन सोमवार शाम सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तिल्हापुर मोड़ की तरफ से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे युवक सड़क पर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया।
--------------
दबंग भाइयों ने ढहा दीवार, दी तहरीर
चायल। चरवा थाना क्षेत्र के कलापत का पूरा गांव का नत्थूलाल यादव पुत्र रामदुलारे किसान है। उसने बताया कि मंगलवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले तीन दबंग भाइयों ने उसके पुश्तैनी मकान के बाहर की दीवार को गिरा दिया। विरोध करने पर दबंगों ने उसे पीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने मंगलवार को थाने में नामजद शिकायत की। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।