{"_id":"5c6b062dbdec227363551bd1","slug":"11550517805-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी को विदा कराने आए युवक को जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवी को विदा कराने आए युवक को जिंदा जलाने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को विदा कराने आए युवक को जिंदा जलाने का प्रयास
सोमवार को पीड़ित परिवार ने एसपी आफिस का किया घेराव
फोटो नं-07
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल आए युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक की पिटाई की गई। शोर पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। ससुरालियों के चंगुल से छूटे युवक ने परिजनों संग सोमवार को पुलिस आफिस का घेराव कर पत्नी व उसके घरवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
फतेहपुर जिले के खखरेरू निवासी इरशाद अहमद ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी पश्चिम शरीरा कोतवाली के रक्सौली गांव में रहने वाली शबनम बानों के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पत्नी से विवाद होने लगा। मामला प्रयागराज के हाईकोर्ट स्थित मीडिएशन सेंटर में गया। जहां दोनों पक्ष को साथ-साथ रहने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद से इरशाद जब भी पत्नी को बुलाने जाता वह किसी न किसी बहाने आने से इंकार करती रही। इरशाद का कहना है कि 17 फरवरी को वह पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था। आरोप है कि यहां पर शबनम व उसके घरवालों ने पिटाई की और मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर उसकी जान बचाई। इरशाद का कहना है कि उसका ननिहाल भी उसकी ससुराल में हैं। एसपी ने आरोपों की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घेराव करने वालों में इम्तियाज, शाहआलम, राजू सिंह, चांद बाबू, रुखसाना, शाहिद अली, जमील, खुर्शीदा बानों, गुलशन बानो सहित तमाम ग्रामीण शामिल रहे।
---------
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति जख्मी
फोटो नं-08
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी कोतवाली के गुवारा गांव के समीप सोमवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सुनील व उसकी पत्नी मंजू देवी जख्मी हो गई। दंपति करारी कोतवाली के रक्सवारा गांव के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।