फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तिल्हापुर माइनर टूटने से 25 बीघे फसल पानी में डूबी

तिल्हापुर माइनर टूटने से 25 बीघे फसल पानी में डूबी

Sun, 13 Jan 2019 11:35 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
तिल्हापुर माइनर टूटने से 25 बीघे फसल पानी में डूबी
फोटो
विज्ञापन

तिल्हापुर नहर टूटने से 25 बीघे की फसल डूबी
10 दिन में तीसरी बार टूटी नहर, किसानों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। नेवादा विकास खंड के कुंडारी गांव के समीप शनिवार रात तिल्हापुर नहर टूटने से करीब 25 बीघे पर बोई गई फसल जलमग्न हो गई। 10 दिन में तीसरे बार नहर टूट चुकी है। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग की अनदेखी से परेशानी बढ़ जा रही है। इन्होंने एसडीएम चायल अनिल चतुर्वेदी से शिकायत की है।
बताया जाता है कि नेवादा विकास खंड के अधिकांश गांवों में किशुनपुर पंप कैनाल की तिल्हापुर माइनर से सिंचाई होती है। सुरसेनी गांव के जलथर पुल से नहर पनारा गोपालपुर, इमलीगांव, अमिरसा, कुंडारी होते हुए ससुर खदेरी नदीं में मिलती है। आरोप है कि सिंचाई विभाग की अनदेखी से नहर ससुर खदेरी तक न पहुंच कर कुंडारी के पहले ही समाप्त हो जाती है। इसकी वजह से नहर में छोड़ा गया पानी गांव में भर जाता है। किसान किसी तरह बांध आदि बनाकर फसलों का बचाव करते हैं। शनिवार रात पानी का दबाव बढ़ने पर नहर कुंडारी गांव के समीप टूट गई। इसकी वजह से नहर का पानी खेत और बस्ती में भर गया। खेत में बोया गया गेहूं और आलू डूब गया है। करीब 25 बीघे फसल बर्बाद हो चुकी है। अमिरसा गांव के मुकुंद तिवारी, गोविंद तिवारी, महेंद्र सिंह, नंदलाल, अनिल पांडेय आदि के खेत पानी से लबालब हैं। इसके अलावा साधू शरण विश्वकर्मा, लव प्रकाश, नन्हे सिंह, तिलक यादव के घर में पानी घुस गया। ग्रामीणों का कहना है कि 10 दिन में यह नहर तीसरी बार टूटी है। इसकी वजह से क्षेत्र के गांवों की सैकड़ों बीघे फसल खराब हो चुकी है। किसानों ने पिछले दिनों एसडीएम को ज्ञापन भी दिया था। इसके बाद भी सिंचाई विभाग के अफसरों को कुंडारी से आगे ससुर खदेरी तक नहर खोदने का निर्देश नहीं दिया गया। इसे लेकर इलाके के किसानों में खासा गुस्सा है।
विज्ञापन

-------

प्रधान व लेखपाल ने बांटे कंबल
म्योहर। सदर तहसील के म्योहर गांव में रविवार को ग्राम प्रधान दिनेश कुमार और लेखपाल ने गांव के 25 जरूरतमंदों को कंबल बांटे। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छात्र-छात्राओं ने किया पौधरोपण
करारी (ब्यूरो)। डॉ. रिजवी कॉलेज के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने रविवार को अगियौना गांव में पौधरोपण किया। शिविर के पांचवें दिन सेवायोजना से जुड़े छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, गरीबी उन्मूलन आदि मुद्दों के लेकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कैप्टन अबूतलहा अंसारी, प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र, डॉ. जीतेंद्र वर्मा, नेहा मौर्या, प्रीती केसरवानी आदि मौजूद रहीं।

-----
जामिया इमदादुल उलूम में प्रतियोगिता कल से
करारी (ब्यूरो)। कस्बे के मदरसा जामिया इमदादुल उलूम में तीन दिवसीय शैक्षिक प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 जनवरी से होगा। प्रतियोगिता में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगी। इसमें उर्दू, अंग्रेजी भाषण,लेखन, सामान्य ज्ञान, व्याकरण आदि को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी प्रधानाचार्य मोहम्मद इमरान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed