{"_id":"5be5def1bdec22697c0a92fd","slug":"11541791473-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस ब्लॉक प्रमुख व प्रधान के घर पर सीओ ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस ब्लॉक प्रमुख व प्रधान के घर पर सीओ ने दी दबिश
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में फंसे सदर ब्लॉक प्रमुख व हिसामपुर प्रधान पांच दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। गुरुवार को सीओ सिटी ने दोनों आरोपियों के घर पर दबिश दी। कई अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी गई, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका।
करारी कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने बताया कि रविवार को वह पड़ोसी गांव में रहने वाले नाना के घर गई थी। वहां किसी बात को लेकर नानी ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर वह पैदल ही घर के लिए चल पड़ी। पीड़िता के मुताबिक रास्ते में उसको हिसामपुर प्रधान कज्जन ने अपनी बाइक पर लिफ्ट दे दी। आरोप है कि कज्जन किशोरी को सदर प्रमुख के तियरा स्थित स्कूल ले गए। वहां प्रधान, प्रमुख व इनके एक साथी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई भी की। मामले में पीड़िता के बाबा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ उसी दिन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गुरुवार को मंझनपुर सीओ एसएन पाठक ने आरोपियों के घर तथा रिश्तेदारों के यहां दबिश दी, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। सीओ ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।