{"_id":"5bd60c63bdec2269774f06d1","slug":"11540754531-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवानी, जागृति व दीपक ने लगाया अचूक निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवानी, जागृति व दीपक ने लगाया अचूक निशाना
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। हाजी अब्दुल खालिद सेकेंडरी स्कूल परास में रविवार को जनपद स्तरीय रायफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिवानी, जागृति, खुशबू, अमितेश, सचिन, सौरभ व दीपक, बुधराम तथा प्रियांशु ने अपने-अपने वर्ग में अचूक निशाना लगाया। इसी के साथ ही विजई निशानेबाज मंडलीय टीम के लिए चयनित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मो. नासिर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रायफल सीनियर वर्ग के बालिका ग्रुप में शिवानी व ऋचा, जूनियर में जागृति सिंह व तहसीन तथा सब जूनियर में खुशबू और आकांक्षा क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहीं। इसी तरह से बालक वर्ग के सीनियर ग्रुप में अमितेश मिश्रा, सनी विश्वकर्मा, जूनियर में सचिन कुमार व अब्दुल कादिर तथा सब जूनियर में सौरभ और राजवर्धन ने पहला एवं दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि पिस्टल शूटिंग के सीनियर बालक वर्ग में दीपक कुमार, अजय कुमार, जूनियर में बुधराम, सुरजीत कुमार तथा सब जूनियर में प्रियांशु निर्मल एवं आकाश सरोज ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। इन विजेताओं को मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित कर लिया गया। इनमें से पिछले वर्ष की प्रदेश विजेता जागृति सिंह को विद्यालय के प्रबंधक मुंशबअली उस्मानी ने स्मृति सम्मानित भी किया। प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा सचिव चंद्रभूषण पांडेय, वीरेंद्र कुमार पांडेय, रामशंकर सिंह, दिनेश कुमार, विजय बहादुर सिंह अजय कुमार, गीता देवी समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।