फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कौशाम्बी ब्लॉक के 3785 मजदूरों को नहीं मिल रहा काम

कौशाम्बी ब्लॉक के 3785 मजदूरों को नहीं मिल रहा काम

Sat, 21 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी ब्लॉक के 3785 मजदूरों को नहीं मिल रहा काम
बारा। कौशाम्बी ब्लॉक के दस ग्राम सभाओं में मनरेगा के तहत होने वाले काम नहीं शुरू हो सके हैं। नतीजतन संबंधित गांवों के करीब 3785 मजदूर तीन महीने से काम की तलाश में भटक रहे हैं। गुरुवार को योजना की समीक्षा के दौरान खुलासा होने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी से जवाब-तलब करते हुए हफ्तेभर के भीतर काम चालू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चालू वित्तीय वर्ष में विकास खंड कौशाम्बी के 57 ग्राम सभाओं में मनरेगा के तहत एक करोड़ 95 लाख चार हजार रुपये का बजट आवंटित हुआ है। इस धनराशि से चरागाह, मेड़बंदी, आदर्श चरागाह, तालाब, पौधरोपण के गड्ढे आदि कार्य कराए जाने हैं। योजना के तहत विकास खंड के करीब 20 हजार मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने का उद्देश्य है, लेकिन चालू वित्तीय वर्ष के तीन महीने से अधिक गुजरने के बावजूद क्षेत्र के मोहोद्दीनपुर, देवछार, पाली उपरहार, पड़रिया शुकवारा, बल्लोपुर घमसिरा, महगूपुर, अवाना आलमपुर समेत दस ग्राम सभाओं में काम नहीं शुरू कराया जा सका है। इसके चलते इन ग्राम सभाओं में पंजीकृत तकरीबन 3785 मनरेगा मजदूरों को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय में योजना की समीक्षा के दौरान खुलासा होने पर राहुल मिश्र ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी से जवाब-तलब करते हुए हफ्ते भर के भीतर काम शुरू कराने का निर्देश दिया। मामले में खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह का कहना है कि चेतावनी के बाद भी काम नहीं प्रारंभ कराया गया तो दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed