फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अतिक्रमण करने वालों पर दर्ज कराएं एफआईआर

अतिक्रमण करने वालों पर दर्ज कराएं एफआईआर

Tue, 14 Nov 2017 01:05 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वालों पर दर्ज कराएं एफआईआर
अतिक्रमणकारियों पर दर्ज कराएं एफआईआर
विज्ञापन

-एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
मंझनपुर (ब्यूरो)। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बैठक ली। इसमें उन्होंने टीम के सभी सदस्यों को अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा अतिक्रमण को लेकर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराने को कहा।
बैठक में डीएम ने सबसे पहले सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण की जानकारी ली। ईओ सिराथू ने बताया कि उनके यहां नगर पंचायत की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस पर डीएम ने एसडीएम सिराथू को तत्काल अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। बैठक में सभी उपजिलाधिकारियों को भू-माफियाओं के साथ सख्ती से पेश आने का निर्देश दिया। अतिक्रमण न होने की बात कहने वाले विभागाध्यक्षों से इस बात का प्रमाणपत्र लेकर उपलब्ध कराएं। एंटी भू-माफिया टीम के सदस्यों को निर्देशित किया कि भू-माफियाओं के खिलाफ सख्ती से पेश आते हुए संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराएं। इसके अलावा चकबंदी अधिकारियों को गांवों में भू-माफियाओं को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। टास्क फोर्स की बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता, एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव के अलावा तीनों एसडीएम व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



दुर्घटना बाहुल्य स्थानों पर बनेगा स्पीड ब्रेकर
-सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
मंझनपुर (ब्यूरो)। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा हादसों को लेकर संजीदा दिखे। उन्होंने एक्सईएन एनएचआई, पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि हाइवे एवं उससे मिलने वाले लिंक रोड पर जो स्थल दुर्घटना बाहुल्य हैं उन्हें चिन्हित कर शाइनिंगयुक्त स्पीड ब्रेकर बनवाएं। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एनएचआई व पीडब्ल्यूडी ने इसमें उदासीनता दिखाई और दुर्घटना हुई तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराई जा सकती है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शंकरजी सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद उससे प्रभावित व्यक्ति को तत्काल 20 हजार रुपया दिलाया जाएगा। दुर्घटना यदि सरकारी वाहन से होती है तो चालीस हजार रुपए तत्काल दिए जाएंगे। इस लाभ के लिए हादसे की जांच मजिस्ट्रेट को करनी होगी। बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र में कहीं भी दुर्घटना हो तो स्थल भ्रमण कर अपनी रिपोर्ट दें, जिससे पीड़ित को आर्थिक मदद मिल सके। इसके अलावा संकेताम्क बोर्ड को साफसुथरा व चमकदार बनाने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव, तीनों एसडीएम, एआरटीओ, सभी सीओ व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed