{"_id":"59f0a08f4f1c1b72548b8f8c","slug":"11508941967-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने बैंकों में जाकर जमा कराये सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने बैंकों में जाकर जमा कराये सिक्के
Updated Wed, 25 Oct 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने बैंकों में जाकर जमा कराए सिक्के
नहीं जमा करने का वीडियो दिखाने पर पांच हजार ईनाम देने की घोषणा
व्यापारियों में खुशी तो बैंक कर्मियों में मचा हड़कम्प
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी।
जी का जंजाल बने सिक्कों की समस्या से निजात दिलाने के लिए विधायक संजय गुप्ता ने अनोखी पहल की है। विधायक ने बुधवार को भरवारी के विभिन्न बैंकों में जाकर कारोबारियों के सिक्के जमा कराए। साथ ही भारतीय मुद्रा का अपमान करने का वीडियो मुहैया कराने पर पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की। विधायक के इस कदम से व्यापारियों में खुशी तो बैंक कर्मियों में खलबली है।
पिछले साल नोटबंदी के दौरान नकदी संकट से उबारने के लिए आरबीआई ने बैंकों के जरिए भारी मात्रा में सिक्कों का वितरण कराया था। नकदी संकट खत्म होते ही वही सिक्के अब सभी के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं। आम उपभोक्ता से लेकर कारोबारी और बैंक कर्मी तक सिक्कों का लेनदेन करने से कतरा रहे हैं। बैंक अथवा बड़े कारोबारियों के नहीं लेने से छोटे व्यापारियों के पास उनके टर्नओवर की 25 फीसदी रकम सिक्कों के रूप में डंप हो गई है। लगातार गम्भीर होती जा रही समस्या को विधायक चायल संजय गुप्ता ने गम्भीरता से लिया। बुधवार को विधायक भरवारी कस्बे के व्यापारियों से समस्या जानने के बाद उन्हें लेकर भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले शाखा प्रबंधक से सिक्कों के लेनदेन से जुड़ी आरबीआई की गाइड लाइन जानी। इसके तहत पता चला कि हर कोई अपने खाते में एक हजार रुपये तक का सिक्का आसानी से बैंक में जमा कर सकता है। इसके बाद विधायक ने कस्बे में मौजूद सभी बैंक शाखाओं में पहुंचकर नगर के सैकड़ों व्यापारियों का सिक्का जमा कराया। इस दौरान विधायक ने साफ चेताया कि भारतीय मुद्रा का अपमान किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले बैंक कर्मियों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए उन्होंने सिक्का लेने से इंकार करने वालों का वीडियो मुहैया कराने आह्वान किया।