फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हड़ताल के तीसरे दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिखाई ताकत

हड़ताल के तीसरे दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिखाई ताकत

Wed, 25 Oct 2017 12:58 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल के तीसरे दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिखाई ताकत
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत
विज्ञापन

केंद्रों पर ताला लटकाया ताला, एडीएम को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने आंदोलन के तीसरे दिन मांगों को लेकर ताकत झोंक दी। केंद्रों पर ताला जड़कर कार्यकर्ता सदर ब्लॉक परिसर पहुंचीं और हुंकार भरीं। चेताया कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन अनवरत रूप से जारी रहेगा। अंत में जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचीं और नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपा।
मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तीन दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान वे मंझनपुर ब्लॉक परिसर में लगातार धरना देकर अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। मंगलवार को तीसरे दिन कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला बंदकर धरनास्थल पर पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास शासन-प्रशासन को कराया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए संगठन की अध्यक्ष माया सिंह ने कहा कि अब समझौते पर आंदोलन समाप्त नहीं होगा। जब तक मांगों पर शासन मुहर नहीं लगाता जब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला महामंत्री सुषमा सिंह ने कहा कि काम का दाम लेने में अब कार्यकर्ता गुरेज नहीं करेंगी। उनसे जितना काम लिया जाता है उतना दाम सरकार को हर हाल में देना ही होगा। इसके बाद जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचीं और मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। एडीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांग शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


इनसेट
आंदोलन की भेंट चढ़ा वजन दिवस
राज्य पोषण मिशन अन्तर्गत कुपोषण दूर भगाने के लिए मंगलवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस का आयोजन किया गया था। इसका जिले में गांव-गांव व्यापक प्रचार-प्रसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया गया। 24 अक्तूबर को वजन दिवस के मौके पर जब बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र ले जाया गया तो वहां ताला लटकता मिला। एक भी केंद्र पर बच्चों का वजन और स्वास्थ्य की जांच नहीं हो सकी। कुछ देर इंतजार करने के बाद अभिभावक अपने बच्चों को लेकर चले गए। कुल मिलाकर 24 अक्तूबर का वजन दिवस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





भूमिधरी पर जबरन निर्माण कराने का आरोप
मंझनपुर (ब्यूरो)। चायल तहसील के भगवानपुर स्थित भूमिधरी पर गांव के दबंग द्वारा जबरन निर्माण कराया जा रहा है। मामले की शिकायत भूस्वामी ने मंगलवार को डीएम मनीषकुमार वर्मा से की। डीएम ने एसडीएम चायल को जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

भगवानपुर बहुंगरा निवासी बजरंग, नत्थूराम मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम मनीष कुमार वर्मा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी भूमिधरी पर गांव के अभय नारायण त्रिपाठी उर्फ रामजी पुत्र विजय कुमार द्वारा जबरन अवैध निर्माण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाने की मांग डीएम से की। डीएम ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश एसडीएम चायल को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed