{"_id":"59e7706d4f1c1b74698b666e","slug":"11508339821-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में युवक की मौत
Updated Wed, 18 Oct 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में युवक की मौत
- शराब पीने की थी लत, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज(कौशाम्बी)। कोखराज के बरई सुलेम (सगरा) गांव में मंगलवार की रात एक युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। रात में वह मूरतगंज सें शराब के नशे में घर पहुंचा था। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि युवक शराब पीने का लती था।
बरई सुलेम गांव निवासी कल्लू (36) पुत्र राम बहादुर के पत्नी की प्रसव के दौरान दो महीने पहले मौत हो चुकी है। बीवी की मौत के बाद से वह गुमसुम रहते हुए अधिक शराब पीने लगा था। मंगलवार की शाम वह घर से मूरतगंज बाजार जाने के लिए कहकर निकला था। बताते हैं कि यहां उसने शराब पी। देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि छह वर्षीय बेटे को पास बुलाने के बाद कुछ बात करना चाह रहा था। इसी दौरान अचानक उसे उल्टी होने लगी। जब तक घर-परिवार के लोग उसे इलाज के लिए कहीं ले जाते युवक की सांसे थम गई। बुधवार की सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
000000000000
कीटनाशक निगलने से युवती की बिगड़ी हालत
- घरेलू विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज(कौशाम्बी)। कोखराज थाना क्षेत्र के बडे़गांव की एक विवाहिता ने बुधवार की सुबह परिजनों से झगड़ने के बाद कीट नाशक दवा निगल लिया। अचानक विवाहिता की हालत बिगड़ती देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के बलियावां गांव की सबीना का निकाह दो साल पहले बड़ेगांव में नसीम के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह मामूली बात को लेकर सबीना का ननद से विवाद हो गया। तीखी झड़प के बाद गुस्से में आग बबूला सबीना ने घर में रखी कीट नाशक दवा निगल ली। अचानक विवाहिता की हालत बिगड़ती देख घर वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां विवाहिता का इलाज चल रहा है। विवाहिता के आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से पीड़ित परिवार के लोगों में खलबली मची है।
00000