फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जनता के लिए समर्पित की गई चार सड़कें

जनता के लिए समर्पित की गई चार सड़कें

Sun, 15 Oct 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जनता के लिए समर्पित की गई चार सड़कें
जनता को समर्पित की गईं चार सड़कें
विज्ञापन

14 करोड़ की लागत से बनी सड़कों का सांसद ने किया लोकार्पण
जिले की सभी सड़कें गड्ढामुक्त कराने का किया वादा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
सांसद विनोद सोनकर ने शनिवार को 14 करोड़ 26 लाख की चार सड़क परियोजना का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा के संकल्प की याद दिलाते हुए कहा कि जिले की एक भी सड़कें गड्ढायुक्त नहीं रहने पाएंगी। इसके लिए भाजपा का एक-एक जनप्रतिनिधि संकल्पबद्ध है।

सरसवां ब्लॉक परिसर में शनिवार को आयोजित समारोह में सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी सड़कें पूरी तरह से गड्ढामुक्त करने का वादा किया था। इसी के तहत सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा रहा है। आने वाले दिनों में जिले की एक भी सड़क पर गड्ढे नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा जनता से किए गए अन्य वायदों को भी सूबे व केंद्र की सरकार पूरा कराएगी। सदर विधायक लाल बहादुर ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की बुनियादी सुविधाओं को अपने एजेंडे में लेकर चल रही है। जनहित के कार्य में किसी भी प्रकार का रोड़ा नहीं लगने वाला है। इसके बाद सांसद ने चार सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, दिनेश पांडेय, गुलाब, जगजीत सिंह, उमेश, सांसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed