{"_id":"59cd4dfd4f1c1bb7538b4d8b","slug":"11506627069-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ग्राम प्रधानों व सचिवों को निलंबन की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ग्राम प्रधानों व सचिवों को निलंबन की नोटिस
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो ग्राम प्रधानों व सचिवों को निलंबन का नोटिस
शौचालय निर्माण सहित विकास कार्यों में धन का दुरुपयोग
मार्निंग फालोअप के बाद कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने शौचालय निर्माण विकास कार्यों में धन के दुरुपयोग का मामला पकड़ा। मामले में दोनों गांवों के प्रधानों व सेक्रेटरी को निलंबन का नोटिस जारी कर दिया है। डीपीआरओ की कार्रवाई से संबंधित प्रधान व सेक्रेटरी में हड़कंप है।
जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने गुरुवार को विकास खंड चायल के शेखपुर रसूलपुर गांव में मार्निंग फालोअप किया। इस दौरान उन्होंने 469 के सापेक्ष 186 शौचालयों को निर्मित पाया। निर्माण कराए गए एक भी शौचालय मानक के अनुरूप नहीं मिले। यहां के बाद उन्होंने बगल स्थित गांव गिरिया खालसा में मार्निंग फालोअप किया। यहां पर 402 शौचालयों के सापेक्ष 88 निर्मित पाए गए। यह शौचालय भी मानक पर खरे नहीं उतर रहे थे। इसके अलावा ग्राम प्रधान ने बगैर प्रस्ताव स्वीकृत कराए नौ सोलर लाइट को खरीदकर गांव में लगवा दिया। यहां पर वित्तीय धन का दुरुपयोग पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ के रसूलपुर शेखपुर के ग्राम प्रधान रोशनलाल, सेक्रेटरी कुलदीप मिश्र, गिरिया खालसा के ग्राम प्रधान शैलेंद्र कुमार व सेक्रेटरी संदीप सिंह के खिलाफ निलंबन का नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ की कार्रवाई से दोनाें ग्राम प्रधान व सेक्रेट्रियों में हड़कंप है।
धूमधाम से मनाया जाएगा गांधी जयंती समारोह
मंझनपुर (ब्यूरो)। दो अक्तूबर को सम्राट उदयन सभागार में गांधी जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले के विभागाध्यक्षों के साथ तैयारी बैठक की। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम का निर्धारण करते हुए बताया कि सुबह आठ बजे सभी राजकीय कार्यालयों, भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद गांधी जी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण होगा। इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन कर गांधी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला जाएगा। बैठक में डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को गांधी जयंती के मौके पर निबंध, वाद-विवाद, खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
चायल तहसील में नायब तहसीलदार की कमी से काम से प्रभावित
तीन पदों में सिर्फ एक की है तैनाती, एसडीएम ने डीएम को लिखा पत्र
चायल (ब्यूरो)। चायल तहसील प्रशासन नायब तहसीलदारों की कमी से जूझ रहा है। तीन पदों में सिर्फ एक नायब तहसीलदार की तैनाती है। इसकी वजह से प्रशासनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। एसडीएम ने डीएम मनीष कुमार वर्मा को पत्र लिखकर नायब तहसीलदार की तैनाती की मांग की है।
डीएम को भेजे गए पत्र में एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील में नायब तहसीलदार के तीन पद हैं। इनमें से सिर्फ एक पद भरवारी में तैनाती है। बाकी के चायल व सरायअकिल पद रिक्त चल रहे हैं। नायब तहसीलदार की कमी के चलते भूमि के मुदकमों के अलावा, जन शिकायतों, समाधान दिवस का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। नायब तहसीलदार के नहीं होने पर समस्याओं का निस्तारण समय पर नहीं हो पा रहा है।