फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   देश में पहला ऐसा सन्याशी दिखा जो भक्ति नहीं राजनीति में लीन- हार्दिक

देश में पहला ऐसा सन्याशी दिखा जो भक्ति नहीं राजनीति में लीन- हार्दिक

Sat, 04 May 2019 06:59 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
देश में पहला ऐसा सन्याशी दिखा जो भक्ति नहीं राजनीति में लीन- हार्दिक
देश में पहला ऐसा संन्यासी देखा जो भक्ति नहीं राजनीति में लीन: हार्दिक
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता ने कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा
फोटो नं-1,23,
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। गुजरात में पाटीदार समुदाय को एकजुट करने वाले कांग्रेसी नेता हार्दिक पटेल ने शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशी गिरीश पासी के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान विरोधी दलों पर जमकर हमला बोला। हार्दिक के निशाने पर खास तौर पर भाजपा रही।
सदर विधान सभा के कादीपुर मेला मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश के समर्थन में जनसभा करने आए हार्दिक पटेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बगैर कहा कि देश में शायद ही कोई ऐसा संन्यासी होगा जो भगवान की भक्ति में लीन होने के बजाय राजनीति कर रहा है। हार्दिक ने कहा यहां की कानून व्यवस्था खराब है। उन्नाव में भाजपा विधायक पर रेप का आरोप लगा है। आरक्षण कमीशन के नाम पर उन्होंने भाजपा पर दंगा कराने का आरोप लगाया। बोले, हिन्दू-मुसलमान को लड़ाकर 2002 में गुजरात के भीतर दंगा कराया गया। गुजरात दंगे में हार्दिक ने पीएम नरेंद्र मोदी का हाथ होने का आरोप लगाया। कहा कि वे महात्मा गांधी, सरदार पटेल के गुजरात से हैं न कि नरेंद्र मोदी के। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों के दो लाख तक का कर्ज माफ किया गया जाएगा। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि गुजरात में 16 हजार गांव हैं। वहां सिंचाई की समस्या को छोड़ दीजिए पीने के पानी का भी संकट है। 55 लाख लोग बेरोजगार हो गए। कहा कि यह चुनाव किसान और बेराजगारों की तरक्की का चुनाव है। कंाग्रेस सरकार बनने के बाद हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इशारों में उन्होंने यूपी में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रहे विपक्षी दलों को भी घेरा। जनसभा में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी, जिलाध्यक्ष तलत अजीम, पूर्व मंत्री मतेशचंद्र सोनकर, पूर्व विधायक विजय प्रकाश, चुनाव प्रभारी क्रांति शुक्ला, प्रदीप अंशुमान, सुभाष चंद्र पांडेय, अवनीश पांडेय, शमीम आलम, रवि प्रकाश रावेंद्र, रजनीश पांडेय, अनिल पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
जो पार्टी भगवान राम की न हुई वह दूसरों की क्या होगी
मंझनपुर। कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 25 साल से भगवान राम के नाम पर वोट मांग कर भाजपा ने जनता को गुमराह किया है। भाजपा डॉ. मुरली मनोहर जोशी, अडवाणी और अटल की नहीं हुई तो दूसरों की क्या होगी। उन्होंने जनता से सवाल किया कि वह अपने यहां से पिछले चुनाव में चुने गए सांसद से सवाल करें कि उन्होंने सदन में यहां की कितनी समस्याएं उठाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं के देंगे नौकरी
मंझनपुर। कांग्रेसी नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि प्रदेश में तीन लाख 30 हजार और देश में 33 लाख सरकारी नौकरियों में पद रिक्त हैं। 2019 में कांग्रेस की सरकार बनी तो इन पदों पर तत्काल भर्ती की जाएगी। कांग्रेस के एजेंडे में है कि नौजवानों को अच्छी शिक्षा दी जाए। सरकार बनने के बाद कक्षा एक से लेकर 12 तक सभी को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी

वे भाड़े की भीड़ लाते हैं
मंझनपुर। कांग्रेस की जनसभा में भीड़ कम होने के सवाल पर मीडिया से मुखातिब हार्दिक पटेल ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि वह भाडे़ की भीड़ लाते हैं लेकिन यहां कार्यकर्ता हैं। मोदी के पांच साल और कांग्रेस शासन काल के बाबत कहा कि जो है उसी से सवाल किया जाएगा न कि जवाहर लाल नेहरू से।

----
सुना है यूपी में बरसात कम हुई
मंझनपुर। कांग्रेसी नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि सुना है इस बार यूपी में बरसात कम हुई है। कम बारिश की वजह से कीचड़ होगा नहीं और कीचड़ नहीं होगा तो कमल भी नहीं खिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed