फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एटीएम बूथ से बैट्री, इनवर्टर खोल ले गए चोर 18-09-20

एटीएम बूथ से बैट्री, इनवर्टर खोल ले गए चोर 18-09-20

Tue, 19 Mar 2019 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
एटीएम बूथ से बैट्री, इनवर्टर खोल ले गए चोर 18-09-20
एटीएम बूथ से बैट्री, इनवर्टर चोरी
विज्ञापन

टेंढ़ीमोड़ (ब्यूरो)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के टेंढ़ीमोड़ चौराहा स्थित एक एटीएम बूथ से रविवार रात चोर इनवर्टर और बैट्री खोल ले गए। सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
बताया जाता है कि टेंढ़ीमोड़ पुलिस चौकी के सामने एक प्राइवेट कंपनी का एटीएम बूथ है। रविवार रात इसका गार्ड घर चला गया। इस दौरान चोर दो बैट्री, इनवर्टर, बल्ब आदि खोल ले गए। चोरों ने नगदी उड़ाने के लिए मशीन तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

----
शार्ट-सर्किट से मोबाइल शॉप में लगी आग
दो लाख रुपये का सामान जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा चौराहा स्थित एक मोबाइल शॉप में रविवार रात शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चायल तहसील क्षेत्र के काजू गांव निवासी आंसू कुमार ने चरवा चौराहे पर मोबाइल की दुकान खोल रखी है। रविवार शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात को शार्ट-सर्किट से उसकी दुकान में आग लग गई। धुएं का गुबार देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। दुकानदार की मानें तो आग बुझने से पहले ही करीब दो लाख का सामान जलकर राख हो चुका था। इसमें करीब 10 मोबाइल फोन शामिल हैं। एसडीएम चायल घनश्याम कुमार ने जांच कराकर मुआवजा दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed