{"_id":"5c8aa404bdec2213ff32b707","slug":"111552589828-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसका-किससे होगा मुकाबला, उधेड़बुन में मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसका-किससे होगा मुकाबला, उधेड़बुन में मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। लोक सभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद भी जिले में राजनैतिक दलों ने अपने प्रत्याशी के नाम का पत्ता नहीं खोला। इसे लेकर मतदाता उधेड़बुन में पड़ा। अब लोग पार्टी व प्रत्याशी का विकल्प नहीं तलाश पा रहे हैं।
चुनावी संग्राम के बीच जिले की राजनीति उफान पर नहीं आ रही है। सत्ता और विपक्ष के सारे समर्थक प्रत्याशी को लेकर मंथन कर रहे हैं। सपा-बसपा गठबंधन में कौशाम्बी संसदीय सीट सपा के खाते चली गई है। पर अभी तक उम्मीदवार का नाम फाइनल नहीं किया गया है। हालांकि माना जा रहा है कि यहां से सपा के राष्ट्रीय महासचिव व बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे इंद्रजीत सरोज चुनाव लड़ सकते हैं। इसी तरह सपा से सांसद रहे शैलेंद्र कुमार के नाम पर जनसत्ता ने अपना दांव खेल दिया है। भाजपा व कांग्रेस ने फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पर, उम्मीद है कि सिटिंग सांसद विनोद सोनकर ही भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं। जबकि कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री मतेश सोनकर समेत आठ ने दावेदारी ठोक रखी है। पर, पार्टी ने अभी तक नाम किसी का फाइनल नहीं किया है। इसे लेकर जिले के लोग उधेड़बुन में पड़े हैं।