फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कोसम खिराज पेयजल परियोजना दस साल से ठप

कोसम खिराज पेयजल परियोजना दस साल से ठप

Fri, 14 Dec 2018 05:31 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
कोसम खिराज पेयजल परियोजना दस साल से ठप
कोसम खिराज पेयजल परियोजना दस साल से ठप
विज्ञापन

रिबोर नहीं होने से दर्जन भर गांव के ग्रामीणों को पानी का संकट
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। दस साल में तीन-तीन सरकारें बदल गईं। पर, कोसम खिराज गांव की पेयजल परियोजना का बंद बोर नहीं दुरुस्त कराया जा सका। इसके चलते परियोजना ठप है। नतीजतन क्षेत्र के दर्जन भर गांव के ग्रामीण हैंडपंपों पर लाइन लगाने को मजबूर हो रहे हैं।
कौशांबी ब्लॉक के कोसम खिराज गांव में पेयजल परियोजना का निर्माण लगभग 30 साल पहले हुआ था। पानी टंकी के अलावा जोगापुर, बैगवां, चम्पहा रोड, व कोसम खिरोज में चार पंप अलग से लगवाए गए थे। लंबा समय बीतने के बाद कोसम खिराज जोगापुर, बैगवां, चंपहा रोड के पंप का बोर ब्रस्ट हो गया। ग्रामीणों की शिकायत पर जेई ने जांच कराया तो बोर ब्रस्ट पाया गया। जेई ने इसकी रिपोर्ट एक्सईएन जलनिगम को भेज दिया। चार पंपों का बोर ब्रस्ट होने के बाद पाइपलाइन से जलापूर्ति ठप हो गई। इसके बाद से दर्जन भर गांवों में पानी का संकट खड़ा हो गया। इन गांवों के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी जुटाने के लिए हैंडपंपों पर लाइन लगाने को मजबूर हैं। जाड़े के मौसम में तो किसी तरह काम चल जा रहा है पर गर्मी के दिनों में कठिनाई के दौर से गुजरना पड़ता है। जिम्मेदार हैं कि दस साल बाद भी परियोजना को रिबोर कराकर चालू नहीं कर सके हैं। सबसे बुरा हाल सिंघवल, पाली, कोसम, हिसामबाद, गुरौली, चांदकन आदि गांवों के लोगों का है। तराई में बसे होने के चलते इन गांवों में हैंडपंपों का बोर भी कम हो पाता है। इसके चलते लोगों को पेयजल के संकट से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


इनका कहना है
परियोजना बेहद पुरानी हैं। बोर खराब हो चुका है। रिबोर के लिए प्रस्ताव शासन को भेजवाया गया है। अभी तक धनराशि की मंजूरी नहीं हुई। इसके चलते परियोजना ठप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौमित्र, एक्सईएन जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed