{"_id":"5be5ddb9bdec226939028d18","slug":"111541791161-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेशर में फंसकर किसान की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रेशर में फंसकर किसान की मौत, कोहराम
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव में शुक्रवार सुबह धान की मड़ाई के वक्त एक किसान थ्रेशर में फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
बरौली निवासी खुद्दीलाल (55) पुत्र रामदुलारे खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। शुक्रवार सुबह वह अपने घर के बाहर ही थ्रेशर से धान की मड़ाई करवा रहा था। इस दौरान अचानक उसका गमछा थ्रेशर में फंस गया। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले मशीन की चपेट में आने से खुद्दीलाल की सांस थम गई। इस पर परिवार के सदस्य व ग्रामीण चीख पड़े। परिवार वाले नजदीक के निजी अस्पताल ले गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसील प्रशासन कृषक बीमा योजना के तहत पीड़ित परिवार वालों को आर्थिक लाभ दिलाने की बात कह रहा है।