फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का फर्जी निस्तारण

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का फर्जी निस्तारण

Fri, 28 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का फर्जी निस्तारण
दोआबा की पुलिस मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल की धज्जियां उड़ा रही है। पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों का फर्जी निस्तारण किया जा रहा है। इसे लेकर शिकायतकर्ता परेशान हैं और अफसर शासन को शत-प्रतिशत निस्तारण की रिपोर्ट भेजकर मौज काट रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम जनता की शिकायतों का आसानी से निस्तारण कराने के लिए जनसुनवाई पोर्टल लांच कराया है।
शासन का मकसद लोगों को घर बैठे इंसाफ दिलाने का है। पर, जिले के पुलिस अधिकारियों की मनमानी की वजह से सरकार की इस मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। बताया जाता है कि पोर्टल पर दर्ज होने वाले अधिकतर मामलों की जांच तक नहीं की जाती। अफसर दफ्तर में बैठे-बैठे निस्तारण की रिपोर्ट लगा देते हैं। शिकायतकर्ताओं के आरोपों को जांच के बिना ही उन्हें झूठा साबित कर दिया जाता है। इसे लेकर शिकायत दर्ज कराने वाले परेशान हैं। वह पोर्टल पर मनमानी की शिकायत भी करते हैं। पर, कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं होता। यही वजह है कि आम लोगों का विश्वास अब इस पोर्टल से उठता जा रहा है।
विज्ञापन


केस-1
पूरामुफ्ती निवासी जाकिर सईद ने सात जनवरी को आईजीआरएस पोर्टल पर मारपीट और लूट की शिकायत की थी। उसका आरोप है कि पुलिस वाले जांच करने तक नहीं आए। सीओ ने स्थानीय थाने से आख्या लेकर ऐसी कोई घटना ही नहीं होने की फर्जी रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2
कोखराज के बम्हरौली निवासी नरेन्द्र दुबे ने करीब पांच महीने पहले मवेशी तस्करी की शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने जांच के बिना ही शिकायत को झूठा करार दे दिया और फर्जी शिकायत किए जाने की रिपोर्ट लगा दी। जबकि उनके पास तस्करी का प्रमाण भी है।

केस-3
चायल ब्लॉक प्रमुख सोनू कुमार ने बताया कि उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर जानमाल की सुरक्षा के लिए चार महीने के बीच करीब आठ बार शिकायत दर्ज कराई। हर दफा अधिकारियों ने फर्जी तरीके से निस्तारण कर दिया। बाद में सीधी शिकायत पर शासन ने महीने भर पहले सुरक्षा कर्मचारी उपलब्ध कराया।


इनका कहना है
आईजीआरएस पोर्टल पर होेने वाली शिकायत कर निष्पक्ष जांच करके निस्तारण किया जाता है। किसी को कोई समस्या है तो वह सीधे शिकायत कर सकता है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार-एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed