फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गंगा-यमुना में हर घंटे चार सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा पानी

गंगा-यमुना में हर घंटे चार सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा पानी

Tue, 11 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
गंगा-यमुना में हर घंटे चार सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा पानी
तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रहीं गंगा-यमुना
विज्ञापन

दोनों नदियों में हर घंटे चार सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा पानी
24 घंटे में 48 सेमी की हुई वृद्धि
फोटो नं-13
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पहाड़ों पर भारी बारिश से गंगा-यमुना के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहे पानी की बदौलत दोनों नदियां अब खतरे का निशान छूने को बेताब दिख रही हैं। 24 घंटे के भीतर दोनों नदियों के जलस्तर में 48 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। ऐसे में दोआबा के कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते गंगा में रोजाना लाखों क्यूसेक पानी कानपुर बैराज से छोड़ा जा रहा है। इसके चलते चार सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके निरंजन ने बताया कि गुजरे 24 घंटे के भीतर गंगा का जलस्तर 48 सेमी बढ़कर 82.28 मीटर पहुंच गया। सोमवार को गंगा फाफामऊ (इलाहाबाद) में खतरे के निशान 84.73 मीटर से महज ढाई मीटर से नीचे रहीं। जिले में सिराथू तहसील के सुखऊ का पुरवा, तरसौरा, ताज मल्लाहन, कंथुआ, छोटा टिलवा, बड़ा टिलवा, कड़ा, अकबरपुर, असदपुर, जहांगीरा बाद समेत दर्जन भर गांव में पानी तट के करीब पहुंच गया। इससे कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कमोबेश यही हाल यमुना का भी है। मध्यप्रदेश में बेतवा की बाढ़ से कौशाम्बी जिले में यमुना उफान पर आ गई हैं। सोमवार को सुबह आठ बजे नैनी (इलाहाबाद) में यमुना का जलस्तर 82.06 मीटर रिकार्ड किया गया। जो रविवार के मुकाबले 48 सेमी अधिक रहा। इसके चलते जिले की सदर तहसील के केवट का पुरवा, मल्हीपुर, नंदा का पुरवा,ढेरहा, मवई, निगहा, जमुनापुर, महेवाघाट, उमरावां, शाहपुर, कटरी, डढ़ावल, पभोषा आदि गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदियों की रफ्तार से कछारी के ग्रामीण संभावित बाढ़ की आशंका से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed