फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर बाजारों में रही रौनक

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर बाजारों में रही रौनक

Wed, 18 Oct 2017 07:46 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर बाजारों में रही रौनक
प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर बाजारों में रही रौनक
विज्ञापन

पटाखा, विद्युत झालरों, लक्ष्मी-गणेश की सजीं दुकानें
रंगबिरंगी मिठाई व लाई-गट्टे की दुकानों में हुई खरीदारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर जिले भर की प्रमुख बाजारों में बुधवार को रौनक दिखी। पटाखा, सजावट के सामानों, लक्ष्मी गणेश की दुकानें आकर्षक मूर्तियों से सज गई हैं। रंग-बिरंगी मिठाई, लाई-गट्टा की दुकानें भी बाजारों में पर्व के मौके पर सजी रहीं। खरीदारों की भीड़ से बाजार में काफी चहल-पहल रही।
दीपावली पर्व को लेकर जिले भर की बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। पर्व के एक दिन पहले ही बुधवार को त्योहारी सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजार में दिखी। खरीदारी को लेकर दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को सामान से सजा रखा है। नई विद्युत झालर व आकर्षक गुलदस्ते लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। बच्चों में सबसे अधिक आकर्षण पटाखों की दुकानों में देखने को मिला। एक दिन पहले ही बच्चों ने दीपावली के लिए मनपसंद पटाखे खरीदकर रख लिए। इसके अलावा धन की देवी लक्ष्मी व विघभन विनाशक भगवान गणेश की मूर्तियों की खरीदारी मंझनपुर सहित करारी, सरायअकिल, मनौरी, भरवारी, अझुवा, सिराथू व मूरतगंज में देखने को मिली। इसके अलावा मिठाई, लाई-गट्टा, चंदिया व चीनी से बने हाथी-घोड़े की दुकानें भी जगह-जगह सजी नजर आई। इन दुकानों से लक्ष्मी गणेश के पूजन के लिए लोगों ने चीनी से बनी मिठाई की खरीददारी की। कुल मिलाकर ज्योति पर्व की आधी खरीदारी लोगों ने बुधवार की शाम तक कर लिया। पर्व के एक दिन पूर्व ही बिक्री बढ़ने पर दुकानदारों में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन


दफ्तरों में रहा अघोषित अवकाश
दीपावली पर्व को लेकर बुधवार को सरकारी कार्यालय खुले तो थे पर माहौल अघोषित अवकाश जैसा रहा। कार्यालय में सुबह हाजिरी लगाने के बाद अधिकारी-कर्मचारी एक दूसरे को पर्व की बधाई व उपहार भेंट करने में मशगूल रहे। डीएम मनीष कुमार वर्मा को छोड़ कलक्ट्रेट व विकास भवन का कोई भी विभागाध्यक्ष अपनी सीट पर मौजूद नहीं मिला। दोपहर एक बजे तक विभागाध्यक्षों ने उच्चाधिकारियों को बधाई व गिफ्ट पैक दिया। इसके बाद वह अपने-अपने घरों को रवाना हो गए। अधिकारियों के जाते ही कर्मचारी भी धीरे-धीरे घर को खिसकने लगे। तीन बजते-बजते सरकारी दफ्तरों में पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगमग विद्युत झालरों से रोशन हुए घर
दीपावली पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिख रहा है। ज्योति पर्व से एक दिन पूर्व ही लोगों ने अपने-अपने घरों के सामने विद्युत झालरों की लड़ियों को बिखेर दिया। शाम होते ही रंगबिरंगी विद्युत झालरों ने अपनी छठा बिखेरना शुरू कर दिया। रोशनी से नहाए घर व छिटपुट पटाखों की गूंज पर्व का आगाज बुधवार को ही कराने लगे। इस दौरान सबसे अधिक उत्साह छोटे-छोटे बच्चों में देखने को मिला। वह दिनभर घरों को झालरों से सजाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed