फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   टमाटर के बाद अब रुलाने लगा प्याज

टमाटर के बाद अब रुलाने लगा प्याज

Sun, 06 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
टमाटर के बाद अब रुलाने लगा प्याज
टमाटर के बाद अब रुलाने लगा प्याज
विज्ञापन

चार दिन के भीतर तीना गुना हुआ दाम
सभी सब्जियों के दामों में इजाफा, गरीबों की थाली से गायब हुई सब्जी
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी।
सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। टमाटर सौ रुपये पर एक पखवारे से थमा है। चार दिन के भीतर प्याज के दाम ने भी भारी उछाल ली है। दस रुपये किलो का प्याज अचानक 30 रुपये किलो हो गया है। टमाटर और प्याज के ही दाम नहीं बढ़े बल्कि हर प्रकार की सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है। गरीबों की पकड़ से सब्जी दूर हो चुकी है। महंगाई का सीधा असर सब्जियों पर पड़ा है।

बारिश के बाद से सब्जियां लगातार महंगी होती जा रही हैं। टमाटर ने तो लोगों को चौंका दिया है। फुटकर बिक्री में टमाटर 80 से सौ रुपये के दाम पर आ गया है। महंगाई के कारण लोगों ने टमाटर से परहेज करना शुरू कर दिया था। इसी बीच प्याज ने भी अपनी रफ्तार बना ली। चार दिन पहले प्याज दस रुपये किलो था लेकिन अब इसका दाम अचानक 30 रुपये किलो हो गया है। थोक व फुटकर दोनों के दाम बढ़े हैं। इसके अलावा बैंगन, आलू, घुइयां, कद्दू, भिंडी का भी रेट बढ़ गया है। लौकी व नेनुवा भी पकड़ से धीरे-धीरे दूर होने लगे हैं। सब्जियां महंगी होने से सबसे ज्यादा गरीब व मध्यमवर्गीय लोग प्रभावित होते हैं। मेहनत मजदूरी करने वाला तबका सब्जी खरीदने से पहले सोचने पर मजबूर हो जाता है। मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। भरवारी के शाहगंज निवासी पिंटू अरोड़ा का कहना है कि इसके पहले कभी सब्जी इतनी महंगी नहीं हुई थी। सब्जियों की वजह से अब घर का बजट बिगड़ने लगा है। मुन्नालाल केशरवानी का कहना है कि टमाटर के बाद अचानक प्याज का महंगा होना सबको अखर रहा है। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। कालाबाजारी करने वालों की वजह से यह स्थिति बनी है। डा. बीएल राव का कहना है कि सब्जियों के बढ़ रहे दाम चिंताजनक हैं। गरीब तबका इससे प्रभावित है। कालाबाजारी की पूरी संभावना है, जिसे रोक पाने में शासन प्रशासन नाकाम है।
विज्ञापन



क्या है सब्जियों के दाम

सब्जी दाम प्रति किलो
टमाटर 100 रुपया
प्याज 30 रुपया
बैंगन 40 रुपया
कद्दू 20 रुपया
आलू 10 रुपया
भिंडी 35 रुपया
कुंदरु 35 रुपया
नेनुवा 25 रुपया
लौकी 30 प्रति पीस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed