{"_id":"695ac75ccc7eb8583008f52f","slug":"11-star-paschimsharira-beat-brahmachari-sporting-club-by-six-wickets-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-134575-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 11 स्टार पश्चिमशरीरा ने ब्रह्मचारी स्पोर्टिंग क्लब को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 11 स्टार पश्चिमशरीरा ने ब्रह्मचारी स्पोर्टिंग क्लब को छह विकेट से हराया
Mon, 05 Jan 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
शिवम को मैन ऑफ द मैच का सम्मान देते पूरन सिंह व अन्य। स्रोत- आयोजक
जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को 11 स्टार पश्चिमशरीरा व ब्रह्मचारी स्पोर्टिंग क्लब तिल्हापुर के बीच लीग मैच खेला गया। इसमें 11 स्टार पश्चिमशरीरा ने तिल्हापुर को छह विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रह्मचारी स्पोर्टिंग क्लब तिल्हापुर की टीम निर्धारित 14 ओवर में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप ने 30 गेंदों पर 53 रन बनाए। पश्चिमशरीरा के तिलक ने पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 11 स्टार पश्चिमशरीरा की टीम ने 11 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। शिवम ने 20 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सिंघम स्पोर्टिंग क्लब ने 11 स्पोर्टिंग क्लब पश्चिमशरीरा को आठ विकेट से हराया
जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में सिंघम स्पोर्टिंग क्लब सरपतही ने 11 स्पोर्टिंग क्लब पश्चिमशरीरा को आठ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 स्पोर्टिंग क्लब पश्चिमशरीरा की टीम 11 ओवर में 92 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अंकित ने 11 गेंदों में सर्वाधिक 24 रन बनाए। जवाब में सिंघम स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। हिमांशु ने 20 गेंदों पर 51 रन की बेहतरीन पारी खेली।
आयोजक पूरन सिंह ने बताया कि हिमांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वीरान सरोज और राकेश सरोज ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पश्चिम शरीरा विपिन केसरवानी, भानु प्रताप सिंह, विनोद केसरवानी और हीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।