फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   11 met corona positive

11 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 21 Sep 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
11 met corona positive
11 met corona positive - फोटो : KAUSHAMBI
रविवार को कोरोना संक्रमण की जद में आई महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना पीड़ित मरीजों की मौत का आंकड़ा 21 पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ 11 लोग और भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। संक्रमितों में कोविड अस्पतालों के डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, एवं जिला जेल के तीन बंदी शामिल हैं। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि कड़ा क्षेत्र की 45 वर्षीय एक महिला को सांस लेने में तकलीफ होने पर घरवालों ने 12 सितंबर को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां कोविड जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला को कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। इसी तरह कोखराज इलाके के एक 57 वर्षीय अधेड़ को डायबिटीज की समस्या होने पर शनिवार को परिजन उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन

कोविड जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित को एसआएन के एल-3 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। रविवार की सुबह जहां उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ गुजरे 24 घंटे के भीतर 11 नए लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में कोविड एल-2 में ड्यूटी करने वाले एक चिकित्सक, एल-1 में ड्यूटी से छूटे एक फार्मासिस्ट, दो स्टॉफ नर्स, जिला जेल के दो बंदी भी शामिल हैं। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि रोजाना की तरह रविवार को भीे जिले भर में 1440 संदिग्धों की जांच कराई गई। बताया कि जिले का रिकवरी रेट 86.7 फीसदी के आसपास टिका हुआ है। अब तक मिले 1354 संक्रमितों में 1195 हुए ठीक। संक्रमण की जद में आकर मरने वालों की संख्या 21 पहुंच गई है। फिलहाल 159 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed