फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   105 couples in Muratganj have a second hand

मूरतगंज में 105 युगलों ने थामा एक दूजे का हाथ

Sat, 02 Mar 2019 12:33 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
105 couples in Muratganj have a second hand
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
मूरतगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को मूरतगंज ब्लॉक में किया गया। इस मौके पर ब्लॉक व नगर पंचायत क्षेत्र के करीब 105 युवक-युवतियां दांपत्य सूत्र में बंधे। नवविवाहित जोड़ों को जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


गरीबों की बेटियों के हाथ पीले करने के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। इसके तहत शुक्रवार को चायल तहसील क्षेत्र के चयनित 105 युवक-युवतियों का विवाह मूरतगंज ब्लॉक परिसर में कराया गया। इनमें मूरतगंज ब्लॉक के करीब 32, चायल के 21, नेवादा के 22 व नगर पंचायत भरवारी के 21, चायल के नौ जोड़े शामिल हैं। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वर-वधू को ब्लॉक प्रमुख मूरतगंज मो. सऊद, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, डीएसओ कुमार निर्मलेंदु, सभी बीडीओ व ईओ ने आशीर्वाद देकर विदा किया। नवविवाहित बहुओं को शासन द्वारा निर्धारित धनराशि का चेक व सामान भी मुहैया कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed