फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   यूपी बोर्ड के स्कूलों में अब हर माह होगी मासिक परीक्षा

यूपी बोर्ड के स्कूलों में अब हर माह होगी मासिक परीक्षा

Sat, 06 Apr 2019 05:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के स्कूलों में अब हर माह होगी मासिक परीक्षा
यूपी बोर्ड के स्कूलों में अब हर माह होगी मासिक परीक्षा
विज्ञापन

सितंबर में होगी अर्द्धवार्षिक व फरवरी में होगी वार्षिक परीक्षा
मंझनपुर (ब्यूरो)। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के विद्यालयों में इस बार हर माह मासिक परीक्षा आयोजित होगी। हालांकि दाखिले के चलते अप्रैल में यह परीक्षा नहीं होगी, लेकिन मई के बाद हर महीने पढ़ाए गए पाठ्यक्रम की परीक्षा ली जाएगी। इसके आधार पर कमजोर विद्यार्थियों को छांटा जाएगा। जिससे शिक्षक उन पर विशेष ध्यान दे सकें। ताकि कमजोर विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में नकल के प्रति आश्रित न दिखें। यह बदलाव इसी सत्र से देखने को मिलेगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा के अधिकतर विद्यार्थी नकल के प्रति आश्रित रहने लगे हैं। लेकिन सबे में भाजपा सरकार बनने के बाद से नकल पर सख्ती कर दी गई है। नतीजतन अधिकांश विद्यार्थियों ने इस बार दाखिला ही नहीं लिया। सीसीटीवी, वाइस रिकार्डर की सख्त निगहबानी के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षाएं छोड़ दी।
विज्ञापन

अब नए सत्र में बच्चे नकल के लिए आश्रित न रहें, ऐसे में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नया फार्मूला लागू किया है। जिसके चलते अब हर माह मासिक परीक्षा आयोजित होगी। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक विनय कुमार पांडेय ने जारी किया है। जारी किए गए पत्र में बताया गया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं सितंबर में होंगी। जबकि वार्षिक परीक्षाएं फरवरी माह में ही प्रारंभ हों जाएंगी। डीआईओएस एसके सिंह ने बताया कि इस बाबत प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed