{"_id":"5c895210bdec2214046eec78","slug":"101552503312-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला के समीप भूख से बिगड़ी गोवंश की हालत!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला के समीप भूख से बिगड़ी गोवंश की हालत!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। भरवारी नगर में अस्थाई गोशाला के समीप बुधवार सुबह एक गोवंश मृत पड़ा मिला। जबकि करारी कस्बे में अस्थाई गोशाला के समीप मंगलवार रात भूख से तड़पकर एक गोवंश की हालत बिगड़ गई।
जिले में बनी अस्थाई गोशालाओं में चारे की व्यवस्था न होने से बेजुबान मवेशी भूख से तड़प रहे हैं। इसमें कई की तो मौत भी हो जा रही है। भरवारी नगर में अस्थाई गोशाला के समीप बुधवार सुबह एक गोवंश मृत पड़ा मिला। लोगों की मानें तो उसकी मौत भूख की वजह से हुई है। वहीं करारी कस्बे के नेतानगर मोहल्ले में अस्थाई गोशाला के पास सुबह एक मवेशी अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे पंचायत कर्मचारियों ने इलाज के नाम पर खानापूर्ति कर वापस लौट गए। नगर प्रशासन की इस बेपरवाही से नगरवासियों में जबर्दस्त आक्रोश है। लोग खुद ही मवेशी का इलाज करा रहे हैं।