फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गांव की किशोरियों को सेहतमंद करेगी सरकार

गांव की किशोरियों को सेहतमंद करेगी सरकार

Fri, 22 Feb 2019 12:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
गांव की किशोरियों को सेहतमंद करेगी सरकार
गांव की किशोरियों को सेहतमंद करेगी सरकार
विज्ञापन

स्कूल न जाने वाली लड़कियों को दिया जाएगा चना, दाल और घी
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को किशोरी बालिका योजना का किया शुभारंभ
फोटो नं-4
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। स्कूल-कॉलेज से दूरी बना चुकीं गांव की किशोरियों को अब प्रदेश सरकार किशोरी बालिका योजना के तहत सेहतमंद बनाएगी। इसके लिए किशोरियों को आंगनबाड़ी केंद्र से अरहर की दाल, चना और देशी घी आदि दिया जाएगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ किया। इसका लाइव प्रसारण आठों विकास खंड में किया गया।

कुपोषण के जड़ से खात्में को लेकर प्रदेश सरकार ने किशोरी बालिका योजना शुरू की है। बताया जाता है कि अक्सर गरीबी की वजह से तमाम लड़कियां स्कूल छोड़ देती हैं। घर में खानपान का सही प्रबंध नहीं होने की वजह से कुपोषण से पीड़ित होने लगती हैं। शादी के बाद यह समस्या और बढ़ जाती है। शादी के बाद कुपोषण उनके बच्चों को भी प्रभावित करता है। इसी को लेकर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ किया है। योजना के तहत 11 से 14 साल की लड़कियों को आंगनबाड़ी केंद्र से अरहर की दाल, चना और देशी घी दिया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश मिश्र का ने बताया कि योजना का मकसद किशोरियों को शारीरिक, मानसिक आदि विकास करना है। गुरुवार को मुख्यालय के सरस हाल में सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके अलावा जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में योजना का शुभारंभ दिखाया गया। मंझनपुर के सरस हाल में सीडीओ इंद्रसेन सिंह, सीएम डॉ. पीएन चतुर्वेदी, डीपीआरओ गोपाल जी ओझा, बीएसए अरविंद कुमार, सांसद प्रतिनिधि आधा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed