फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   राजा उदयन के सेनापति ने स्थापित कराया था झारखंडी धाम

राजा उदयन के सेनापति ने स्थापित कराया था झारखंडी धाम

Sat, 13 Oct 2018 01:19 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
राजा उदयन के सेनापति ने स्थापित कराया था झारखंडी धाम
नवरात्र में झारखंडीधाम में उमड़ता है आस्था का सैलाब
विज्ञापन

राजा उदयन के सेनापति ने स्थापित कराई थी देवी की प्रतिमा
स्वप्न में देवी ने दिया था दर्शन, मंदिर स्थापना के बाद सेनापति के हुई थी औलाद
फोटो नं-01
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। पश्चिमशरीरा कस्बे की झारखंडी देवी का ऐतिहासिक महत्व है। वत्स देश (कौशाम्बी) के राजा उदयन के नि:संतान सेनापति ने झारखंड से देवी की प्रतिमा लाकर यहां स्थापित कराया था। तभी से यह स्थान झारखंडी धाम के नाम से विख्यात हुआ। धाम में वैसे तो रोजाना भक्तों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन नवरात्र में यहां भक्तों का मेला लगता है।
पश्चिमशरीरा स्थित झारखंडी धाम के बाबत किंवदंती है कि एक बार राजा उदयन की सेना यहां रुकी थी। रात को सेनापति को मां ने स्वप्न में दर्शन दिया। सेनापति के संतान नहीं थी। मां ने कहा कि झारखंड में हमारी बहनों की प्रतिमा हैं। वह यहां लाकर स्थापित कराएं तो संतान हो जाएगी। सेनापति ने ऐसा ही कि और उनके दो संतान प्राची और प्रतीची हुई। कहा जाता है प्राची के नाम से पश्चिमशरीरा और प्रतीची के नाम से पूरबशरीरा आबाद हुआ।
विज्ञापन


पहले घना जंगल था इलाका
पश्चिम शरीरा। झारखंडी देवी का मंदिर जिस स्थान पर हैं वहां पहले घना जंगल हुआ करता था। देवी की प्रतिमा स्थापित होने के बाद यह इलाका गुलजार हुआ। आज पश्चिम शरीरा और पूरब शरीरा प्रमुख बाजारों में गिने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवी दर्शन के बाद नव वधू का होता है प्रवेश
पश्चिम शरीरा। इलाके के लोग कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले मां का दर्शन करने आते हैं। क्षेत्र में जिस व्यक्ति की शादी होती हैं वह सबसे पहले जीवन संगिनी के साथ देवी का दर्शन करता है। देवी का आशीर्वाद लेने के बाद ही वह लोग गृहस्थ जीवन में प्रवेश करते हैं।

शृंगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed