{"_id":"5a7ef5ed4f1c1baa1b8b6994","slug":"101518269933-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर के घर में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर के घर में लगी आग, सामान जला
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा। एक घर में शुक्रवार रात आग लग गई। इससे तकरीबन एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ढोसकहा निवासी तेरसू प्रजापति पुत्र शिवमोहन मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। शुक्रवार रात परिवार के सदस्यों के साथ खाने के बाद सो गया। इस दौरान अचानक घर में आग लग गई। आग की लपटें देखकर परिजन शोर मचाने लगे।
इस पर तमाम ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पहले कपड़ा, बर्तन, बिस्तर समेत गृहस्थी के सभी सामान जल चुके थे। गृहस्वामी ने बताया कि लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सुबह जानकारी पर राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया।