{"_id":"59c01fc34f1c1b99688b54e3","slug":"101505763267-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला शतरंज प्रतियोगिता में मयंक व कोमल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला शतरंज प्रतियोगिता में मयंक व कोमल अव्वल
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शतरंज प्रतियोगिता में मयंक और कोमल अव्वल
वीपी पब्लिक स्कूल में हुई अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला शतरंज खेल संघ और वीपी पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में अंडर-9 बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। इसमें बालक वर्ग के मयंक व बालिका वर्ग की कोमल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वीपी पब्लिक स्कूल मंझनपुर में सोमवार को जिला शतरंज खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के मयंक मिश्रा प्रथम, सोमेंद्र सिंह द्वितीय व शिवांश त्रिपाठी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह बालिका वर्ग में कोमल चौधरी प्रथम, अलिस्वा नूर द्वितीय व आस्था विश्वास तीसरे स्थान पर रहीं। संघ के जिला सचिव राघवेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक-बालिका वर्ग के प्रथम दो खिलाड़ियों का चयन स्टेट शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता के विजेताओं को विद्यालय के प्रबंधक अमित कुशवाहा एवं प्रीती कुशवाहा द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव सचिन श्रीवास्तव, जिला सचिव राघवेंद्र शुक्ल, प्रदीप तिवारी, चंद्र प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
एसएवी इंटर कालेज में बाल विज्ञान प्रतियोगिता संपन्न
मंझनपुर (ब्यूरो)। एसएवी इंटर कालेज सैनी में सोमवार को नोडल स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में कई विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज कड़ा, एसएवी इंटर कालेज सैनी, फिरोज गांधी उमा. विद्यालय शमसाबाद सहित कई विद्यालयों की टीमों ने बाल विज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कालेज कड़ा से सरिता सोनकर, एसएवी इंटर कालेज सैनी से कल्पना देवी एवं हिना रुखसार अंसारी, जूनियर वर्ग में रिया मौर्या कड़ा, संजना वर्मा, माया देवी एवं सौरभ सिंह फिरोज गांधी शमसाबाद, नौशीन फात्मा एसएसवी इंटर कालेज सैनी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गईं। निर्णायक मंडल में भानु प्रताप सिंह उदिहिन व सैनी इंटर कालेज के प्रवक्ता आनंद प्रसाद पांडेय शामिल रहे। पतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रामबदन भार्गव ने किया। प्रतियोगिता के अंत में चयनित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए जिलास्तरीय प्रतियोगिता में कामयाबी की कामना की गई।
एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण संपन्न
फोटो...
मंझनपुर (ब्यूरो)। नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में सोमवार को एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर इंटरनेशनल गोल्ड मेडिलिस्ट कोच अतुल सोनकर द्वारा सिखाए गए।
प्रशिक्षण में कोच ने छात्राओं को बस-ट्रेन एवं अन्य वाहनों में सफर करते हुए मनचलों, शोहदों द्वारा छेड़खानी से बचाव की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से किक पंच, गले को छुड़ाना, कलाई का छुड़ाना, पीछे से पकड़े जाने पर खुद को छुड़ाना, पर्स छिनने से बचाव, चाकू का वार रोकने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक ज्योति अभिजीत ने कहा कि कराटे महिलाओं के बेहद उपयोगी है। इससे विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा कर सकती हैं। प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं में अन्नू केसरवानी, मीना कुमारी केसरवानी, तरुणा, रेनू, सुनीला, निवीता, वाणी गुप्ता, यशी पांडेय, यदिति पांडेय आदि शामिल रहीं।