फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   10 players were successful, will get training

Kaushambi News: 10 खिलाड़ी हुए सफल, मिलेगा प्रशिक्षण

Sun, 01 Jun 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
10 players were successful, will get training
खेलो इंडिया के चयनित खिलाड़ी। संवाद
मंझनपुर। खेलो इंडिया योजना जिले में खेल को बढ़ावा दे रही है। योजना में एथलेटिक्स खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। इस साल शुरू होने वाले बैच के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन ट्रायल शनिवार को हुआ। इसमें 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया योजना से जिले में 30 खिलाड़ियों को खेल का प्रशिक्षण दिया जाना है। इस सत्र में केवल 20 खिलाड़ी ही पंजीकृत हैं। 10 खिलाड़ियों के चयन के लिए शनिवार को ट्रायल हुआ। खेलो इंडिया कोच संदीप कुमार ने बताया कि ट्रायल के बाद पूजा, मोनिका, अंशिका, शिवानी, अनुष्का, रौनक, आशीष, आदित्य, शिवम और राजा का चयन हुआ है।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनको खेल से जुड़ी सामग्री व उपकरण भी स्टेडियम से मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना में सभी प्रकार की दौड़, हाई व लांग जंप, भाला फेंक, गोला फेंक व चक्का फेंक समेत 26 इवेंट का प्रशिक्षण खिलाड़ियों की रुचि और क्षमता के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed