फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   10 Lakh and Innova car demanded in dowry for becoming a Constable after engagement

कौशांबी : सगाई के बाद सिपाही बनने पर दहेज में मांगा दस लाख और इनोवा कार, मुकदमा दर्ज

Thu, 08 Jun 2023 03:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 03:46 PM IST
सार

पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके की एक युवती की शादी कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र में दो साल पहले तय हुई थी। दोनों परिवार के बीच रिश्ता तय होने पर सगाई व गोदभराई की रस्म अदायगी हुई। साल भर बाद वर्ष 2021 में तिलक व बारात करने की तारीख तय हुई। इसके बाद युवती के घर वाले शादी की तैयारी में जुट गए।

विज्ञापन
10 Lakh and Innova car demanded in dowry for becoming a Constable after engagement
bride - फोटो : istock

विस्तार

सगाई के बाद सिपाही की नौकरी मिलने पर युवक ने दहेज में इनोवा और दस लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग कर दी। असमर्थता जाहिर करने पर युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। बुधवार को पीड़ित युवती के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके की एक युवती की शादी कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र में दो साल पहले तय हुई थी। दोनों परिवार के बीच रिश्ता तय होने पर सगाई व गोदभराई की रस्म अदायगी हुई। साल भर बाद वर्ष 2021 में तिलक व बारात करने की तारीख तय हुई। इसके बाद युवती के घर वाले शादी की तैयारी में जुट गए। इसी बीच युवक पीएसी में मृतक आश्रित कोटे से सिपाही बन गया। सिपाही बनने पर घर वाले शादी की तारीख टालते रहे।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले युवती का चाचा घर पहुंच शादी की तारीख पक्की करने को कहा तो युवक की मां व बहन ने दहेज में इनोवा कार के साथ दस लाख रुपये की और डिमांड की। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी। आरोप है कि पंचायत में भी युवक के घर वालों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। मामले में बुधवार को पीड़ित युवती के चाचा की तहरीर पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी मां और बहन समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed