फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   10 found infected, active case 64 including street vendors

स्ट्रीट वेंडरों समेत 10 मिले संक्रमित, एक्टिव केस 64

Wed, 11 Nov 2020 12:49 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
10 found infected, active case 64 including street vendors
10 found infected, active case 64 including street vendors - फोटो : KAUSHAMBI
त्योहार करीब आने के साथ ही संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। मंगलवार को पटरी दुकानदारों समेत दस लोग पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए मंगलवार को भी संयुक्त जिला चिकित्सालय, सीएचसी एवं पीएचसी में शिविर लगाकर 1561 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में जिले के विविभन्न हिस्सों में रहने वाले 10 लोग पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

संक्रमितों में दो स्ट्रीट वेंडर समेत मंझनपुर के चार, नेवादा के तीन स्ट्रीट वेंडर और मूरतगंज के दो तथा सिराथू क्षेत्र का एक व्यक्ति शामिल है। इसी के साथ जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 2011 पहुंच गई है। हालांकि इनमें 1923 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। जबकि 24 मरीजों की अस्पताल में मौत हो चुकी है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जिले में फिलहाल 64 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed