{"_id":"652304abfe6dc8abe40fe817","slug":"10-consolidation-accountants-who-came-on-deputation-got-responsibility-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-3963-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रतिनियुक्ति पर आए 10 चकबंदी लेखपालों को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रतिनियुक्ति पर आए 10 चकबंदी लेखपालों को मिली जिम्मेदारी
Mon, 09 Oct 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। प्रतिनियुक्ति पर राजस्व विभाग में आए 10 चकबंदी लेखपालों को एसडीएम ने गांवों का आवंटन करते हुए जिम्मेदारी सौंप दी। इसी के साथ तहसील में तैनात राजस्व विभाग के 27 लेखपालों का कार्यक्षेत्र भी बदला दिया है।
करीब 20 दिन पहले एडीएम वित्त एवं राजस्व ने चकबंदी विभाग के 10 लेखपालों को तहसील में प्रतिनियुक्ति पर भेजा था। इन्हें कार्यक्षेत्र आवंटन नहीं हुआ था। इसके चलते यह लेखपाल खाली बैठे थे। अब एसडीएम सौम्य मिश्र ने इन्हें गांवों का आवंटन कर दिया है। चकबंदी से आये लेखपाल मनोज कुमार को मोहिद्दीनपुर बेला, मलाकपिंजरी, कंचनलता को जुबरा, लखवेन्द्र सिंह चौहान को रामपुर धमावां, मकनपुरवारी, पंकज विश्वकर्मा को हिसामपुर परसखी, खेसारी, रामा देवी को बगहा के साथ आईजीआरएस के कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है।
नित्या पाल को बरोलिया सौरई बुजुर्ग के साथ रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, अंकिता श्रीवास्तव को केन, लवलेश को रुपनारायणपुर गोरियों, नरेंद्र कुमार को रुपनारायणपुर सैलाबी, पूनम यादव को निधियावा का लेखपाल नियुक्ति किया गया है। इसके अलावा तहसील के यतेंद्र सिंह, सुनील अग्रहरि, वहाज अहमद, विनोद कुमार मिश्रा, अचल सिंह, महेश प्रसाद, सोहन लाल, प्रदीप सिंह, सुनील श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र, शिव शंकर पाल, रवि विश्वकर्मा समेत 27 लेखपालों के कार्यक्षेत्र भी बदले हैं। एसडीएम ने सभी लेखपालों को नवीन तैनाती वाले कार्यक्षेत्र का चार्ज लेकर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।