फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Katehari Election Result 2022 Ambedkar Nagar Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Ambedkar Nagar Election Seat Result 2022: अकबरपुर और कटेहरी विधानसभा सीट पर सपा ने बनाई बढ़त, जानिए किसके सिर सजा जीत का ताज

Thu, 10 Mar 2022 05:47 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकबरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकबरपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 10 Mar 2022 05:47 PM IST
सार

अंबेडकर नगर और कटेहरी विधानसभा सीट पर चुनाव रिजल्ट आ गए हैं। अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर बीजेपी की सहयोगी दल निषाद पार्टी से अवधेश द्विवेदी, सपा से लाल जी वर्मा, बसपा से प्रतीक पांडेय और कांग्रेस से डॉ. रागिनी पाठक चुनावी मैदान में उतरी थीं। 

विज्ञापन
Katehari Election Result 2022 Ambedkar Nagar Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
अंबेडकरनगर के इंजीनियरिंग कॉलेज में सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव में इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई। गुरुवार को होने वाली मतों की गणना में जिले को पांच नए विधायक मिल गए। दरअसल चार पूर्व मंत्री  और दो पूर्व सांसदों की प्रतिष्ठा इस चुनाव में दांव पर लगी हुई थी। कुल 60 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना में हो गया। 18 लाख 1 हजार 444 मतदाताओं के सापेक्ष बीते 3 मार्च को कुल 11 लाख 41 हजार 533 मतदाताओं ने मतदान किया था। इस बीच मतगणना को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की थी। सुबह आठ बजे से मतों की गणना का कार्य शुरू हो गया था।

विज्ञापन


अकबरपुर में रामअचल राजभर पांच बार से विधायक रह चुके हैं। पांच बजे तक अकबरपुर सीट से राजभर आगे चल रहे हैं। वहीं कटेहरी से सपा उम्मीदवार लालजी वर्मा आगे चल रहे हैं। बृहस्पतिवार 10 मार्च को मतों की गणना के साथ अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर, आलापुर व टांडा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को नए विधायक मिल गए। बताते चलें कि इन सभी पांच सीट के लिए बीते 3 मार्च को 2075 बूथ पर मतदान कराया गया था। कुल 18 लाख 1 हजार 444 मतदाताओं में से 11 लाख 41 हजार 533 मतदाताओं ने मतदान किया था। इसमें 5 लाख 82 हजार 291 महिलाएं और 5 लाख 59 हजार 237 पुरुष मतदाता शामिल थे। 

विज्ञापन

5 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने भी मतदान किया था। एडीएम अशोक कनौजिया ने बताया कि पोस्टल बैलेट की गणना दोनों मतगणना स्थल पर सुबह आठ बजे से शुरू कर दी गई थी। इसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम की गणना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

उधर मतगणना को लेकर प्रशासन के साथ ही प्रत्याशियों ने तैयारियां एक दिन पहले पूरी कर लीं। मतगणना अभिकर्ता बनाए जाने के साथ ही अन्य तैयारियों को पूरा किया गया। मतगणना में सबसे पहले टांडा विधानसभा सीट का चुनाव का परिणाम सामने आया। यहां कुल 28 चक्र में मतगणना हुई। सबसे अंत में कटेहरी का परिणाम आया। जहां कुल 36 चक्र मतगणना हुई। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल मतगणना के लिए लगाई गई। इन्हीं टेबल पर मतों की गणना कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed