{"_id":"6a3d6e465e3312f03e09b94b","slug":"youth-from-sahawar-stabbed-to-death-in-delhi-kasganj-news-c-175-1-agr1054-149753-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दिल्ली में कैंची घोंपकर सहावर के युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दिल्ली में कैंची घोंपकर सहावर के युवक की हत्या
Thu, 25 Jun 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो03मृतक युवक फिरोज का फाइल फोटो।
सहावर। सहावर के खितौली गांव के निवासी युवक की दिल्ली में हत्या कर दी गई। दिल्ली के रघुवीर नगर स्थित सिलाई फैक्ट्री में साथी कारीगर के साथ हुए विवाद के बाद फिरोज (22) पर कैंची से हमला किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है । परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
गांव खितौली निवासी फिरोज (22) पुत्र पच्चू पश्चिमी दिल्ली के रघुवीर नगर स्थित एक सिलाई फैक्ट्री में कारीगर के रूप में कार्य करता था। ग्राम प्रधान आरिफ खान ने बताया कि बुधवार को आरिफ का फैक्ट्री में काम के दौरान उसकी एक साथी कारीगर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया और कैंची से फिरोज के शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जानलेवा हमले में फिरोज की मौके पर मौत हो गई।
फैक्ट्री में मौजूद अन्य कर्मचारी जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से भाग गया। उसकी मौत की सूचना दिल्ली के थाना ख्याला पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसकी मौत के बारे में लोगो से पूछताछ की। बुधवार देर रात युवक की हत्या की सूचना परिजन को मिली। परिजन शव को गांव लाने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।