फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Youth dies in vehicle collision

Kasganj News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 17 May 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 17 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
सिढ़पुरा। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को कलानी मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। परिजन उसे उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए थे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव कलानी निवासी रजनेश (22) पुत्र जसवंत शुक्रवार को मजदूरी करने के लिए सिढ़पुरा गया था। रात को गांव लौटते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। था। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन को लेकर मौके से भाग गया था। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पिता जसवंत ने बताया कि तत्काल उसे फर्रुखाबाद के अस्पताल ले गए थे, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। शनिवार को देर शाम परिजन उसका शव लेकर गांव पहुंचे। फोन कर उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी। पिता ने बताया कि मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी तीन बेटियां सोनाली, छवि और पायल हैं। पत्नी रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed