{"_id":"69d545fe4af1a9e378097e85","slug":"youth-dies-in-a-vehicle-collision-police-searching-for-the-accused-kasganj-news-c-175-1-agr1054-145835-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी की तलाश में पुलिस
विज्ञापन
फोटो20सहावर पुलिस की हिरासत में चोरी के दो आरोपी । स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। नदरई-गोरहा बाईपास मार्ग पर सोमवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे ढोलना के गांव महेशपुर जखेरा निवासी पुष्पेंद्र (40) को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
घटना सोमवार शाम करीब 7:30 बजे नगला थान के पास हुई। हादसे में वाहन की टक्कर से पुष्पेंद्र घायल होकर गिर गए। वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी पर उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही पुष्पेंद्र की माैत हो गई।
पुष्पेंद्र के पिता सोनपाल ने बताया कि वह अविवाहित है। सोमवार शाम 6 बजे पैदल घर से निकला था। मौत के बाद उसकी मां ऊषा देवी और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।